कर्नाटक में 'चड्डी' को लेकर जंग, भाजपा और कांग्रेस आमने सामने, जानें क्या है मामला?
नई दिल्ली, 06 जून। कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा की ओर से कथित तौर पर पुलिस से शिकायत की गई थी कि एनएसयूआई कार्यकर्ता मंत्री के घर को जलाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके बाद कांग्रेस ने अपने विरोध जारी रखने के के लिए 'चड्डी जलाओ' अभियान तेज करने का फैसला किया।
Recommended Video

कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच इस वक्त विवाद चड्डी यानी अंडरवियर को लेकर चल रहा है। एक ओर जहां कांग्रेस भगवाकरण का विरोध करने के लिए खाकी जला रही है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने घरों से चड्डी, जांघिया और निकर इकट्ठा कर बेंगलुरु स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भेजना शुरू कर दिया है। खास तौर पर चड्ढी विपक्ष के नेता सिद्धारमैया को भेजी गई।
ये है मामला
दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI (NSUI) के सदस्यों ने पिछले हफ्ते शिक्षा मंत्री बीसी नागेश के घर के बाहर अंडरवियर जला दिया था। इसे स्कूली पाठ्यपुस्तकों के भगवाकरण के खिलाफ विरोध बताया गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े खाकी के कपड़े में आग लगाते देखा गया था। इस विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा एक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रतीकात्मक रूप से एक अंडरवियर जलाया गया। लेकिन सरकार ने इसे एक बड़ा मुद्दा बना दिया। उन्होंने कहा कि जब हम घर जलाने की कोशिश करते हैं तो एक चड्डी जलाने का अभियान शुरू किया जाए।
सोमवार को चित्रदुर्ग और चिकमंगलुरु कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कई जगहों पर अंडरवियर जलाए। वहीं भाजपा कांग्रेस नेताओं को अंडरवियर भेजकर इसका जवाब दे रही है। भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस नेता सिद्धारमैया पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया और कांग्रेस की चड्डी पहले से ही ढीली है। उनकी चड्डी फाड़ दी गई है। इसलिए वे ड्डी जला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications