14 साल की एक बेटी, मां... और अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गई हैं सोनाली फोगाट

भाजपा की नेता और टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट रहीं सोनाली फोगाट अब हमारे बीच नहीं रहीं।

नई दिल्ली, 23 अगस्त: भाजपा की नेता और टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट रहीं सोनाली फोगाट अब हमारे बीच नहीं रहीं। सोनाली सोमवार को अपने स्टाफ के कुछ साथियों के साथ किसी काम से गोवा गईं थी, जहां उन्हें अगले दिन हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन सोनाली को बचाया नहीं जा सका। वहीं, सोनाली की बहन ने उनकी मौत में किसी साजिश की आशंका जताई है। सोनाली के पति का निधन भी दिसंबर 2016 में संदिग्ध परिस्थियों में हुआ था। सोनाली के जाने के बाद अब उनके परिवार में उनकी मां और एक 14 साल की बेटी ही बची हैं।

मौत सें चंद घंटों पहले जारी किया वीडियो

मौत सें चंद घंटों पहले जारी किया वीडियो

अपनी मौत से चंद घंटे पहले ही सोनाली फोगाट ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने गुलाबी रंग का दुपट्टा चेहरे पर नकाब की तरह लगाया हुआ था और बैकग्राउंड में मोहम्मद रफी का गीत 'रुख से जरा नकाब हटा दो मेरे हुजूर' बज रहा था। ऐसे में किसी को यकीन नहीं हो रहा कि हमेशा खुशमिजाज रहने वाली सोनाली फोगाट महज 42 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चली जाएंगी।

सोनाली ने बताई खुद के पास इतने करोड़ की संपत्ति

सोनाली ने बताई खुद के पास इतने करोड़ की संपत्ति

बिग बॉस से सुर्खियां बटोरने वालीं सोनाली फोगाट ने भाजपा के टिकट पर 2019 में हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। इस चुनाव में इलेक्शन कमीशन को दिए अपने हलफनामे में सोनाली फोगाट ने बताया कि उनके पास करीब 2 करोड़ 74 लाख रुपए की संपत्ति है। सोनाली के नाम पर कोई गाड़ी नहीं है, लेकिन अपनी संपत्ति में उन्होंने खुद के पास उस समय करीब 19 लाख रुपए के सोने के गहनों का भी जिक्र किया।

बहन ने जताया शक, कोई साजिश हुई है

बहन ने जताया शक, कोई साजिश हुई है

सोनाली के निधन की खबर जैसे ही मीडिया में आई, उनके फैंस, दोस्त और परिजन सदमे में डूब गए। इस बीच सोनाली फोगाट की बहन ने शक जताया कि उनकी बहन के साथ कोई साजिश हुई है। सोनाली फोगाट की बहन ने मीडिया से बात करते हुए बताया, 'सोनाली ने आखिरी बार मां को फोन किया था और कहा कि खाना खाने के बाद से उसे कुछ ठीक नहीं लग रहा। सोनाली को शक था कि उसके खाने में किसी ने कुछ मिलाया है।'

बहन की आशंक पर पुलिस ने क्या कहा?

बहन की आशंक पर पुलिस ने क्या कहा?

हालांकि, पुलिस ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले में किसी भी तरह की साजिश से फिलहाल इंकार किया है। गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने इस मामले पर कहा, 'अभी तक की जांच में हमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है।' सोनाली फोगाट के शव को बम्बोलिम के गोवा मेडिकल कॉलेज में रखा गया है और बताया जा रहा है कि बुधवार को उनके परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम होगा।

सोनाली फोगाट के परिवार में कौन कौन हैं?

सोनाली फोगाट के परिवार में कौन कौन हैं?

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में भूथन गांव की रहने वालीं सोनाली फोगाट की शादी हिसार के रहने वाले संजय फोगाट से हुई थी। दिसंबर 2016 में जब सोनाली फोगाट किसी काम से मुंबई गई हुईं थी, तो उनके पति संजय की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। उस समय सोनाली की बेटी की उम्र महज सात साल थी। सोनाली फोगाट के निधन के बाद उनके परिवार में उनकी मां और 14 साल की बेटी ही बची हैं। सोनाली की बड़ी बहन की शादी उनके पति संजय के बड़े भाई से हुई है। इसके अलावा उनकी दो अन्य बहनों और एक भाई की भी शादी हो चुकी है।

कैसे की सोनाली ने एक्टिंग करियर की शुरुआत

कैसे की सोनाली ने एक्टिंग करियर की शुरुआत

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाली फोगाट हमेशा से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। करीब आठ साल पहले सोनाली ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर हरियाणवी शो में एंकरिंग के जरिए की। इसके बाद उन्हें जी टीवी के चर्चित सीरियल 'अम्मा' में एक बड़ा ब्रेक मिला और उन्होंने इसमें नवाब शाह की पत्नी का किरदार निभाया। ये सीरियल भारत और पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित था। सोनाली फोगाट सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं और टिकटॉक पर अपने वीडियो शेयर करती थीं।

राजनीति की दुनिया में रखा कदम

राजनीति की दुनिया में रखा कदम

अपने एक्टिंग करियर के दौरान ही सोनाली फोगाट ने राजनीति में कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा ने सोनाली को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हरियाणा, नई दिल्ली, चंडीगढ़ में अनुसूचित जनजाति विंग की प्रभारी नियुक्त किया था। इसके अलावा वो भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की भी सदस्य थीं। सोनाली ने 2019 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा की आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+