कड़क अफसर हैं नए सीबीआई चीफ अनिल सिन्हा
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। सीबीआई के नए चीफ अनिल कुमार सिन्हा को जानने वाले जानते हैं कि वे दबाव में आने वाले अफसरों में नहीं है। बेहद ईमानदार अनिल शर्मा दिन-रात काम करते हैं। उनके लिए दफ्तर में एक बार आने के बाद घर जाने का कोई वक्त होता।

बिहार के एक वरिष्ठ पत्रकार ने बताया कि बिहार कैडर के सिन्हा जब बिहार में थे, तब कई नेता उनसे अपने लोगों के पक्ष में पैरवी करने जाते थे, तब सिन्हा का ही जवाब होता था कि कानून अपना काम करेगा। वे कुछ नहीं कर सकते।
तटस्थ अफसर
सिन्हा के बारे में कहते हैं कि वे बेहद तटस्थ किस्म के अफसर हैं। वे किसी कैंप से नहीं जुड़ते। उनका जीवन का लक्ष्य सिर्फ काम करना है। संगीत में रुचि रखने वाले सिन्हा शांत स्वभाव के हैं। वे बिहार के कई जिलों में अहम पदों पर रहे।
कामकाज संभाला
उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के नए निदेशक का कार्यभार संभाल लिया है। उन्हें मंगलवार को सीबीआई का नया निदेशक नियुक्त किया गया था। बिहार कैडर के 1979 बैच के अधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सीबीआई में विशेष निदेशक थे। रंजीत सिन्हा सीबीआई के निदेशक पद से कल सेवानिवृत्त हो गए।
प्रधानमंत्री आवास पर उनकी नियुक्ति के सिलसिले में तीन सदस्यीय चयन समिति की बैठक हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एच.एल. दत्तू और लोकसभा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे शामिल थे।
आपको याद होगा कि पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा को कोयला घोटाले और टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट की आलोचना का सामना करना पड़ा था। न्यायालय ने रंजीत सिन्हा टूजी स्पेक्ट्रम मामले की जांच से दूर रहने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications