15 जुलाई को शुरू होगी "भारत कौशल प्रतियोगिता", पढ़ें पूर्ण विवरण

नई दिल्ली। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर 15 जुलाई, 2016 को 'भारत कौशल प्रतियोगिता" का पहला संस्करण शुरू हो रहा है। इसके अंतर्गत भारत के युवाओं को अपने कौशल को दिखाने का मौका मिलेगा। साथ ही आकर्षक पुरस्‍कार भी जीतने का अवसर प्राप्त होगा।

Skill India

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे। कौशल विकास और उद्यमिता राज्‍य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि उनका मंत्रालय कौशल विकास का एक वर्ष पूरा करने वाला है और पिछले एक वर्ष के दौरान हमारी उपलब्धियों का जश्‍न मनाने का यह एक गौरवपूर्ण अवसर है। 2015-16 के दौरान कौशल भारत की विभिन्‍न पहलों के तहत 1.04 करोड़ से अधिक युवाओं को प्र‍शिक्षित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 36.8 प्रतिशत बढ़ोतरी को दर्शाता है।

प्रतियोगिता के बारे में

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सचिव रोहित नंदन ने बताया कि भारत कौशल हमारे देश के युवाओं के लिए विश्‍व कौशल अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता जैसे वैश्विक मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करता है। इस प्रतियोगिता को कौशल के ओलंपिक के रूप में वैश्विक मान्‍यता प्राप्‍त होने के साथ-साथ संयुक्‍त राष्‍ट्र की मान्‍यता भी प्राप्‍त है। इसमें 75 से अधिक सदस्य देशों के उम्‍मीदवार भाग लेते हैं।

भारत कौशल में, भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए श्रेष्‍ठ प्रतिभा के चयन के लिए एमएसडीई और एनएसडीसी ने हेयर स्टाइलिस्ट, वेल्डिंग, कार पेंटिंग, ऑटो बॉडी मरम्मत, ग्राफिक डिजाइनिंग, रोबोटिक्स सहित 24 कौशल/ट्रेडों में 80 से अधिक क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है।

इस वर्ष इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लगभग 4820 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। भारत कौशल को सफल बनाने के लिए लगभग 40 संगठन एक साथ आ गए हैं। क्षेत्रीय कौशल परिषदें राष्‍ट्रीय कौशल योग्‍यता ढांचे के लिए मानकों को सुनिश्चित कर रही हैं और इन्‍हें प्रतियोगिता की गुणवत्‍ता तथा मानकों के बारे में निगरानी के लिए इस प्रतियोगिता में अपनाया जा रहा है।

अगले साल आबू धाबी जाने का मौका

इन आयोजनों से चुने गये उम्‍मीदवार आबू धाबी में 2017 के दौरान आयोजित की जाने वाली विश्‍व कौशल अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता में अंतिम चयन के लिए अर्हता प्राप्‍त करेंगे। इस प्रतियोगिता का समापन समारोह 17 जुलाई, 2016 को होगा। यह मंच युवाओं, उद्योगों और शिक्षकों को एक साथ लाएगा और युवाओं को प्रतिस्‍पर्धा करने, अनुभव प्राप्‍त करने तथा अपनी पसंद के कौशल में सर्वश्रेष्‍ठ बनने की जानकारी प्राप्‍त करने का एक अवसर उपलब्‍ध कराएगा।

पिछला आयोजन अगस्त 2015 में साओ पोलो, ब्राजील, में आयोजित किया गया था, जिसमें 27 कौशल में 29 उम्‍मीदवारों (सभी 23 वर्ष से कम आयु के थे) ने भाग लिया और उत्‍कृष्‍टता के 8 पदक जीते थे।

र्तमान आयोजन केन्द्रीय मंत्रालयों/विभागों, राज्य सरकारों, शीर्ष उद्योग निकायों और प्रशिक्षुओं सहित सभी प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाने में मुख्‍य भूमिका निभाएगा। इन हितधारकों की भागीदारी कौशल भारत की सफलता के लिए महत्‍वपूर्णहै।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+