कराटे में ब्लैक बेल्ट..8 भाषाओं में महारत, फरमानी नाज नहीं अभिलिप्सा है 'हर हर शंभू' की रियल सिंगर

नई दिल्ली, 03 अगस्त: सावन का महीना भगवान शिव का माना जाता है। सावन के इस महीने में इन दिनों एक गाना काफी पॉपुलर हो रहा है। हर किसी की जुबान पर 'हर हर शंभू' गाना चढ़ा हुआ है। 'हर हर शंभू' गाने हर मंदिर और धार्मिक कार्यक्रम में बज रहा है। यूट्यूब पर ट्रेंड इस गाने को यूपी की सिंगर फरमानी नाज ने भी गाया है। जिसके बाद वह विवादों में घिर गईं। लेकिन आपको बता दें कि इस गाने की रियल सिंगर ओडिशा की अभिलिप्सा पांडा हैं। अभिलिप्सा ने करीब 2 महीने पहले शिव स्तोत्र 'हर हर शंभू' गाना गाया था।

12 वीं की स्टूडेंट अभिलिप्सा पांडा बनी सोशल मीडिया सेंसेशन

12 वीं की स्टूडेंट अभिलिप्सा पांडा बनी सोशल मीडिया सेंसेशन

हर हर शंभू गाना अभिलिप्सा पांडा और जीतू शर्मा ने गाया है। हर हर शंभू गाने को जीतू शर्मा ने 5 मई को वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अपलोड किया था। शुरू में गाने को इतनी तबज्जो नहीं मिली। लेकिन बाद में इस गाने की रील वायरल हो गई। जिसके बाद गाने सुपर हिट हो गया। यूट्यूब पर मेगा म्यूजिक चैनल पर इस गाने को अपलोड किया गया था। अब तक इसे 72 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस गाने की सफलता भुनाने के लिए फरमानी ने भी हर हर शंभू गाना गया डाला। उनके इस गाने को 3.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

अभिलिप्सा का गाना हर किसी की जुबान पर चढ़ा

अभिलिप्सा का गाना हर किसी की जुबान पर चढ़ा

इस गाने के बाद अभिलिप्सा रातों-रात सोशल मीडिया सेंशेसन बन गई है। वहीं फरमानी नाज विवादों में घिर गई। सोशल मीडिया पर फरमानी को लेकर कई तरह की अफवाहें वायरल हो रही हैं। यहां तक की उन्हें जान से मारने तक की धमकियां भी मिल रही हैं। खैर हम अभी बात ओडिशा की 18 साल की सिंगर अभिलिप्ता की कर रहे हैं। अभिलिप्सा ओडिशा के एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

बचपन में ही गाने लगी थी गाना

बचपन में ही गाने लगी थी गाना

18 साल की अभिलिप्सा ने अभी हाल ही में 12वीं पास किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ,अभिलिप्सा के पिता रिटायर्ड फौजी हैं और मां टीचर हैं। अभिलिप्सा को कला विरासत में मिली है। उनके दादा वेस्टर्न उड़ीसा के जाने माने कथाकार रहे। वे आसपास के इलाके में हारमोनियम बजाने के लिए फेमस थे। इसके अलावा उनके ननिहाल भी म्यूजिक से जुड़ा हुआ था।

अभिलिप्सा की मां क्लासिकल डांसर हैं

अभिलिप्सा की मां क्लासिकल डांसर हैं

अभिलिप्सा ने एक इंटरब्यू में बताया कि, मैंने अपने दादा से 4 साल की उम्र में क्लासिकल म्यूजिक सीखना शुरू किया था। अभिलिप्सा ने अपने दादाजी से ही संगीत की शिक्षा ली और उन्हीं से रियाज सीखा। वह बहुत छोटी थी जब घुटनों-घुटने चलकर दादाजी के पास पहुंच कर हारमोनियम के सुर पर हाथ रख दिया कराती थी।अभिलिप्सा की मां क्लासिकल डांसर हैं। उनकी एक छोटी बहन भी संगीत से जुड़ी हुई है। पांडा ने बताया कि, सिंगिंग करियर में आगे बढ़ने के लिए मुझे हमेशा पेरेंट्स का सपोर्ट मिला।

कराटे में ब्लैक बेल्ट अभिलिप्सा जीत चुकी हैं गोल्ड मेडल

कराटे में ब्लैक बेल्ट अभिलिप्सा जीत चुकी हैं गोल्ड मेडल

बेहतरीन सिंगर होने के साथ अभिलिप्सा क्लासिल ओडिसी डांसर भी हैं। वहीं कराटे में अभिलिप्सा को ब्लैक बेल्ट भी मिला है। 2019 में उन्हें नेशनल लेवल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल मिला था। अभिलिप्सा ने 2001 में आए रियलिटी शो उड़ीसा सुपर सिंगर में पार्टिसिपेट किया था। साल 2017-18 में अभिलिप्सा ने हिंदुस्तानी क्लासिकल वोकल के लिए गवर्नस ट्रॉफी जीती थी। अभिलिप्सा आठ भाषाओं में गाने गाती है, इनमें पंजाबी, ओडिशी, तमिल, तेलगू, असमी, हिंदी जैसी भाषाएं शामिल हैं।

कई भाषाओं में गा चुकी हैं गाने

कई भाषाओं में गा चुकी हैं गाने

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत धार्मिक म्यूजिक एल्बम "मंजिल केदारनाथ" और हर हर महादेव शिव शंभू से की है। इसके अलावा उन्होंने एक अन्य तेलुगु एलबम भी रिलीज की थी। वह एल्बम सिंगिंग के साथ-साथ देश विदेश में भी लाइव प्रोग्राम देती हैं। वहीं हर हर शंभू गाने वाले को सिंगर जीतू शर्मा से अभिलिप्सा की मुलाकात उनके कराटे टीचर ने ही कराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+