Kitchen towels & Disease: कहीं आपकी बीमारी की वजह 'किचन टॉवल' तो नहीं? नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
Kitchen towels can cause disease: कहते हैं कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग होता है इसलिए शरीर का हेल्दी होना बहुत ज्यादा जरूरी है लेकिन शरीर के स्वस्थ होने के लिए साफ-सफाई का भी ख्याल रखना परम आवश्यक है। क्योंकि स्वच्छता से ही बीमारियां दूर रहती हैं इसी वजह से इंसान को खुद को साफ सुथरा रखने के साथ-साथ अपने घर को भी साफ रखना जरूरी है, खास करके घर के किचन को, क्योंकि वहां पर भोजन पकता है, जिसका की साफ-सुथरा होना अत्यंत जरूरी है।

क्योंकि रसोई में अगर जरा सा भी सफाई से समझौता किया गया तो ये आपको गंभीर बीमारी की चपेट में ले सकता है। इसलिए हर किसी को रसोई में इस्तेमाल होने वाले हर सामान को काफी क्लीन रखना जरूरी है। खास करके 'किचन टॉवल' को, जो कि होती तो बहुत छोटी सी चीज है लेकिन अगर इसका विशेष ख्याल नहीं रखा गया तो ये गंभीर बीमारियों जैसे Food Poisoning को भी न्यौता दे सकती है।
'किचन टॉवल' को हमेशा सूखा होना चाहिए
University of Mauritius के डॉक्टरों की स्टडी कहती है कि' किचन टॉवल' को हमेशा सूखा होना चाहिए। अगर ये गीला हो गया है तो इसे तुरंत रसोई से हटाकर साफ करना चाहिए क्योंकि गीले तौलिया में बैक्टीरिया जन्म लेते हैं और ये सीधे भोजन पर अटैक करते हैं, जिससे पहले आपका खाना और फिर उसको खाने के बाद आपकी तबीयत खराब हो सकती है।
गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं
ये खतरा वहां ज्यादा होता है, जहां नॉनवेज ज्यादा बनता है, अगर आपका 'किचन टॉवेल' ठीक से साफ नहीं रहता है तो इससे काम करने वाले लोगों को इन्फेक्शन हो सकता है और आगे चलकर ये गभीर बीमारियों की शक्ल अख्तियार कर लेता है।
100 चाय के तौलियों का नमूना लिया गया
अध्ययन में ये भी कहा गया है कि चाय बनाते वक्त इस्तेमाल होने वाले तौलिए घर की रसोई में आमतौर पर कीटाणु फैलाते हैं। स्टडी में इस्तेमाल किए गए 100 चाय के तौलियों का नमूना लिया गया जिसमें 'स्टैफिलोकोकस ऑरियस' और 'क्लेबसिएला' पाया गया जिससे लोगों को फोड़े, पेट खराब होना ,यहां तक कि निमोनिया जैसी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग टॉवेल
इसलिए स्टडी में कहा गया है कि किचन में आप हाथ पोछने, बर्तन साफ करने, रोटी रखने, चीजों को पकड़ने के लिए और साफ-सफाई के लिए अलग-अलग टॉवेल का इस्तेमाल करें। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है। इसलिए हेल्दी और फिट रहने के लिए केवल आपको हेल्दी फूड खाना काफी नहीं बल्कि आपका फूड कितनी सफाई से बना है,ये भी महत्वपूर्ण है।
जानिए कैसे करें 'किचन टॉवल' की सफाई
- आप अपने रसोई में इस्तेमाल होने वाले हर कपड़े को हमेशा सूखा और साफ रखें।
- रसोई के अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग टॉवेल का इस्तेमाल करें।
- एक ही तौलिए से सारे काम ना करें।
- हर तौलिए को प्रतिदिन काम होने के बाद जरूर अच्छे से धोएं और धूप में सुखाएं।
- तोलिए को धोने के लिए गर्म पानी और अच्छे साबुन का इस्तेमाल करें।
- अगर आपको लगे कि आपका तौलिया सूखने के बाद भी अच्छे से साफ नहीं है तो आप उसे माइक्रोवेव में 25-30 सेकंड रख दें इससे उसके सारे कीटाणु मर जाएंगे।
- हमेशा रसोई के लिए सूती कपड़े या तौलिए का इस्तेमाल करें।
- तौलिया धोते समय और डिटॉल या सिरके का प्रयोग कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications