Farmers Protest: CM केजरीवाल ने कहा-'उपवास पवित्र, सभी लोग रखें किसानों के लिए व्रत'

Farmers Protest: कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले 19 दिनों से जारी है। आज देश का अन्नदाता सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर हैं तो वहीं इस मुद्दे पर राजनीति भी गर्मा गई है। आप पार्टी के नेताओं ने भी किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए आज उपवास रखा है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि 'उपवास पवित्र होता है। आप जहां हैं, वहीं हमारे किसान भाइयों के लिए उपवास कीजिए। प्रभु से उनके संघर्ष की सफलता की प्रार्थना कीजिए। अंत में किसानों की अवश्य जीत होगी।'

Recommended Video

    Farmers Protest : किसानों के साथ CM Kejriwal उपवास पर,Prakash Javadekar ने कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
    उपवास पवित्र, सभी लोग रखें किसानों के लिए व्रत: CM केजरीवाल

    गौरतलब है कि एक दिन पहले रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को अंहकार छोड़ किसानों की बात सुनने की सलाह दी थी।उन्होंने कहा था कि किसानों ने सोमवार को एक दिन के उपवास का ऐलान किया है, इसलिए मैं देश की जनता से अपील करता हूं कि किसानों के समर्थन में सब लोग एक दिन का उपवास रखें। मैं भी सोमवार को उनके साथ एक दिन का उपवास रखूंगा। मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील करता हूं कि वो भी किसानों की इन मांगों के समर्थन में उपवास रखें। ऐसे सभी लोग जो दिल से किसानों के साथ हैं पर अपनी व्यस्तता के कारण बॉर्डर पर नहीं जा पाए, उनको अब मौका मिला है। वो भी एक दिन का उपवास ज़रूर रखें।'

    सरकार और किसान नेताओं के बीच 6 दौर की बातचीत हुई

    मालूम हो कि अब तक सरकार और किसान नेताओं के बीच 6 दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन इसका नतीजा कोई नहीं निकला है। मालूम हो कि केंद्र सरकार तीन नए कृषि कानून लेकर आई है, जिनमें सरकारी मंडियों के बाहर खरीद, अनुबंध खेती को मंजूरी देने और कई अनाजों और दालों की भंडार सीमा खत्म करने समेत कई प्रावधान किए गए हैं। इसको लेकर किसान जून के महीने से ही आंदोलनरत हैं और इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

    देखें: सीएम अरविंद केजरीवाल का ट्वीट

    किसानों को कहना है कि ये कानून मंडी सिस्टम और पूरी खेती को प्राइवेट हाथों में सौंप देंगे, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना होगा। नए कानूनों के खिलाफ ये आंदोलन अभी तक मुख्य रूप से पंजाब में हो रहा था। 26 नवंबर को किसानों ने दिल्ली की और कूच किया है और बीते 19 दिन से किसान दिल्ली और हरियाणा के बार्डर पर धरना दे रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+