Kisan Credit Card: क्या आप भी लेते हैं किसान क्रेडिट कार्ड से लोन? जानिए क्या हैं KCC में हुए 3 बड़े बदलाव?
Kisan Credit Card Update: किसानों को सस्ती दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने वाली किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना में केंद्र सरकार ने कई अहम बदलाव किए हैं। Modified Interest Subvention Scheme (MISS) के तहत अब किसानों को पहले की तुलना में अधिक लोन मिलेगा। फसल ऋण की अधिकतम सीमा बढ़ाने के साथ-साथ बिना गारंटी मिलने वाले ऋण की सीमा में भी इजाफा किया गया है।
सरकार का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य किसानों को खेती के साथ-साथ पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों के लिए भी आसानी से वित्तीय मदद उपलब्ध कराना है। साथ ही, किसान ऋण पोर्टल (Kisan Rin Portal) के जरिए आवेदन से लेकर ऋण स्वीकृति और ब्याज सब्सिडी तक की प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जा रहा है, जिससे किसानों को तेज और पारदर्शी सेवा मिल सके।

अब 5 लाख तक मिलेगा फसल ऋण
सरकार ने Modified Interest Subvention Scheme (MISS) के तहत किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले शॉर्ट-टर्म फसल ऋण की सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है। इससे किसानों को खेती के लिए अधिक वित्तीय सहायता मिल सकेगी। KCC के तहत किसानों को 7% सालाना ब्याज दर पर शॉर्ट-टर्म कृषि ऋण मिलता है। यदि किसान तय समय के भीतर पूरा ऋण चुका देते हैं, तो उन्हें 3% Prompt Repayment Incentive (PRI) का लाभ मिलता है। इसके बाद प्रभावी ब्याज दर घटकर सिर्फ 4% रह जाती है। हालांकि, समय पर भुगतान नहीं करने पर यह अतिरिक्त छूट नहीं मिलेगी और सामान्य ब्याज दर ही लागू होगी।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त से पहले पीएम किसान योजना के लिए कैसे करें नए आवेदन? ये रहा स्टेप-बाय-बाय प्रोसेस
बिना गारंटी अब 2 लाख तक लोन
सरकार ने किसानों को मिलने वाले कोलेटरल-फ्री (बिना गारंटी) ऋण की सीमा भी बढ़ा दी है। पहले यह सीमा 1.60 लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 2 लाख रुपये प्रति किसान कर दिया गया है। KCC का लाभ अब सिर्फ फसल उगाने वाले किसानों तक सीमित नहीं है। डेयरी, पशुपालन, मछली पालन, पोल्ट्री और मधुमक्खी पालन जैसे कृषि से जुड़े कार्य करने वाले पात्र लोग भी 5 रुपये लाख तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
किसान ऋण पोर्टल से आसान होगी पूरी प्रक्रिया
सरकार का किसान ऋण पोर्टल (Kisan Rin Portal) आवेदन, ऋण स्वीकृति, ब्याज सब्सिडी और Prompt Repayment Incentive की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन बना रहा है। इससे लोन मिलने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज और पारदर्शी होने की उम्मीद है।
कौन कर सकता है आवेदन?
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए निम्न लोग आवेदन कर सकते हैं-
- किसान
- बटाईदार (Sharecropper)
- पट्टेदार (Tenant Farmer)
- स्वयं सहायता समूह (SHG)
- संयुक्त देयता समूह (JLG)
- पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, पोल्ट्री और मधुमक्खी पालन से जुड़े पात्र व्यक्ति
समय पर भुगतान का मिलेगा बड़ा फायदा
जो किसान KCC का ऋण तय समय के भीतर चुका देंगे, उन्हें 3% अतिरिक्त ब्याज छूट मिलेगी। इससे उनकी प्रभावी ब्याज दर 4% रह जाएगी। लेकिन यदि समय पर भुगतान नहीं किया गया, तो यह छूट नहीं मिलेगी और सामान्य 7% ब्याज दर लागू होगी।
ये भी पढ़ें: क्या आपने भी किया था पीएम आवास योजना में आवेदन? सितंबर से शुरू होने जा रहा है फ्लैट्स का आवंटन


Click it and Unblock the Notifications
