चंडीगढ़ की घटना पर बोलीं किरण खेर, लड़की नहीं लड़के रहें घर में

चंडीगढ़ की घटना पर बोली किरन खेर, लड़की नहीं लड़के रहे घर में

नई दिल्ली। चंडीगढ़ में भाजपा नेता के बेटे के आईएएस अफसर की बेटी के साथ छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास की घटना पर भाजपा सांसद किरण खेर ने अपना पक्ष रखा है। भाजपा की सांसद और अभिनेत्री किरण खेर ने इस मामले पर बुधवार को कहा कि सुरक्षा के लिए लड़कियों को घर में रहने की सलाह बेतुकी है। उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा की बात है तो जो नियम और प्रतिबंध लड़कियों पर ही क्यों लागू होते हैं वो लड़कों पर ही क्यों ना लागू किए जाएं।

Kirron Kher says On Chandigarh Stalking Keep Boys At Home Not Girls

संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में किरण खेर ने कहा कि अगर रात में ही सबसे ज्यादा परेशानियां होती हैं तो फिर लड़कों को रात में घर में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं एक मां के तौर मैं पीड़िता के परिवार के इस वक्त की भावनाएं समझती हूं। हालांकि चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने इन दावों का खंडन किया कि भाजपा नेता से संबंधित होने के चलते आरोपियों पर हल्के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस को पूरी आजादी दी गई है।

आपको बता दें कि 5 अगस्त को कार से लौट रही आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू का कथित तौर पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे ने पीछा किया और उसके अपहरण का प्रयाय किया। बुधवार (9 अगस्त) को विकास और उसके दोस्त आशीष को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि विकास की गिरफ्तारी 5 अगस्त को भी हुई थी लेकिन तब उसे जमानत मिल गई थी। हालांकि इस बार उस पर धाराएं बढ़ाई गई हैं और गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+