अभिनेत्री और सांसद किरण खेर के पिता कर्नल ठाकुर सिंह का निधन
कर्नल ठाकुर सिंह चंडीगढ़ के सेक्टर 8 की कोठी नंबर 65 में रह रहे थे। भाजपा की शहर इकाई के प्रमुख संजय टंडन ने बताया कि कर्नल सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।
नई दिल्ली। जानी-मानी अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद किरण खेर के पिता कर्नल ठाकुर सिंह का मंगलवार सुबह निधन हो गया। किरण खेर के पति और अभिनेता अनुपम खेर ने यह जानकारी दी।

उनकी उम्र 100 साल से अधिक थी और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। कर्नल ठाकुर सिंह चंडीगढ़ के सेक्टर 8 की कोठी नंबर 65 में रह रहे थे। भाजपा की शहर इकाई के प्रमुख संजय टंडन ने बताया कि कर्नल सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।
मृत्यु की जानकारी देते हुए अनुपम खेर ने ट्वीट किया और लिखा कि "किरण खेर के पिता कर्नल ठाकुर सिंह आज (मंगलवार) सुबह दुनिया से चल बसे। जीवन में जिन सर्वाधिक दयालु लोगों से मेरी मुलाकात हुई, वह उनमें से एक थे। हमें हमेशा उनकी कमी महसूस होगी।''












Click it and Unblock the Notifications