सिकंदर के लाइव सेशन में किरण खेर ने चेहरा दिखाने से किया मना, बोलीं-मैंने तो लिपस्टिक भी नहीं लगाई
नई दिल्ली, जून 25: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद किरण खेर इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। वह ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। बीते छह महीने से किरण खेर अपना इलाज करवा रही हैं। किरण खेर ने खुलासा किया है कि कैंसर का इलाज कराने के बाद उनके पैर 'बहुत काले' हो गए हैं। उनके बेटे सिकंदर खेर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट किया जिसमें किरण को अपने पैर दिखाते हुए सुना जा सकता है।

''मैंने लिपस्टिक भी नहीं लगायी, मेरे को नहीं करना''
वीडियो में सिकंदर खेर अपने पिता अभिनेता अनुपम खेर के साथ नजर आ रहे हैं। जबकि किरण खेर सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। इसी दौरान वे अपने पैरों से "हैलो" कहते हुए हंसती सुनाई देती हैं। बातचीत के दौरान अनुपम खेर सिकंदर से किरण के पैरों को वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए कहते हैं। इस पर किरण खेर कहती हैं कि 'मैंने लिपस्टिक भी नहीं लगायी, मेरे को नहीं करना।

सिकंदर ने किरण से कहा-अपने पैरों में लिपिस्टिक लगा लें
इस पर सिंकदर खेर कहते हैं कि, वे अपने पैरों में लिपिस्टिक लगा लें। इस पर वे कहती हैं, कि, मेरे पैर इतने काले हो गए हैं। इसके बाद अनुपम ने कहा, "आपने देखा है कि जब आप मेरा लाइव करते हैं तो वह छीन ले जाती हैं? इस पर किरण खेर कहती हैं कि, "मुझे बहुत दिलचस्प लगता है बीच में दो बिट्स डालना। जिसके बाद सिकंदर ने कहा, "दो बिट्स तो आप डाल नहीं रहे हैं आप सत्तर बिट्स डाल रहे हो।

'इलाज के बाद मेरे पैर काले पड़ गए हैं'
अनुपम ने तब कहा, "क्या तुमने नोटिस किया है कि.. मैं किरण जी की कंपनी में हूं क्योंकि लगातार बातचीत और हंसी हो रही है? इसके बाद किरण खेर जवाब देती हैं कि, कम से कम मैं हंस तो रही हूं, खुश तो हूं बेवकूफों। थोड़ा मेरेको भी खुश हो लेने दो। इसके बाद सिंकदर किरण खेर को अपने हैप्पीनेस वाले पैर दिखाने के लिए कहते हैं। इस पर किरण खेर अपने पैर को कैमरे से सामने नचाते हुए दिखती हैं और हैप्पीनेस...हैप्पीनेस कहते हुए हुए चियर करती हैं। इसके बाद किरण खेर अपने काले हुए तलवों को लेकर बात करने लगती हैं। वे कहती है कि, इलाज के बाद मेरे पैर काले पड़ गए हैं।

बीमार होने की वजह से अभिनेत्री पहले से कमजोर दिख रही थीं
इससे पहले जून में किरण खेर के बेटे अभिनेता सिकंदर खेर ने फैंस के साथ लाइव सेशन किया। इस दौरान दिग्गज अभिनेत्री की झलक देखने को मिली है। सिकंदर खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टॉग्राम अकाउंट के जरिए लाइव सेशन किया। इस दौरान उन्होंने फैंस से बात करते हुए किरण खेर के लिए चिंता जाहिर करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। सिकंदर खेर के वीडियो में किरण खेर काउच पर बैठी हुई नजर आईं। उनके बाएं हाथ में पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही थी। बीमार होने की वजह से अभिनेत्री पहले से कमजोर दिख रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications