कमजोर लेकिन मुस्कान वही, कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर पहली बार आईं नजर, बेटे से कहा- अब शादी कर लो

कमजोर लेकिन मुस्कान वही, कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर पहली बार आईं नजर, बेटे से कहा- अब शादी कर लो

मुंबई, 03 जून: बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद किरण खेर पिछले 6 महीनों से ब्‍लड कैंसर से पीड़ित हैं। किरण खेर पिछले कुछ महीनों से कैंसर का इलाज करवा रही हैं। किरण खेर के पति और अभिनेता अनुपम खेर ने अप्रैल 2021 में बताया था कि किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा कैंसर है, जो एक प्रकार का बल्ड कैंसर होता है। बीमारी के पता चलने और इलाज शुरू होने के बाद पहली बार किरण खेर की झलक उनके चाहने वालों को देखने को मिली है। किरण खेर और अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने बुधवार (02 जून) को एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में किरण खेर को दिखाया।

वीडियो में कमजोर लेकिन हंसती हुई नजर आईं किरण खेर

वीडियो में कमजोर लेकिन हंसती हुई नजर आईं किरण खेर

सिकंदर खेर ने अपने वीडियो में दिखाया कि उनकी मां किरण खेर सोफे पर बैठी हैं। वीडियो में किरण खेर सोफे पर नाइट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उनके बाएं हाथ में पट्टी बंधी हुई है। किरण खेर को देख कर ऐसा लगता है कि वह पहले से थोड़ा कमजोर हो गई हैं। लेकिन इसके बावजूद भी वह मुस्कुराती हुई नजर आई रही हैं। उन्होंने प्यारी सी मुस्कान के साथ अपने फैन्स को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद कहा। 68 वर्षीय किरण खेर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

किरण ने बेटे सिकंदर से कहा- अब तो शादी कर लो...

किरण ने बेटे सिकंदर से कहा- अब तो शादी कर लो...

सिकंदर खेर वीडियो की शुरुआत में कहते हैं, ''मैं अपने पैरेंट्स के साथ बैठा हूं। आप मिसेद खेर के पांव देख सकते हैं।'' इतने में किरण खेर अपने पैर हिलाते हुए फैन्स को हैलो कहती हैं। सिकंदर कहते हैं, किरण मैम अबल पहले से बेहतर फील कर रही हैं। इतने में सोफे पर बैठीं किरण का चेहरा सिकंदर कैमरे पर दिखाते हैं। किरण खेर अपने फैन्स को दुआओं के लिए शुक्रिया कहती हैं। किरण खेर बेटे सिकंदर से कहती हैं., कुछ ही महीनों में 41 का हो जाएगा, अब तो शादी कर लो।''

किरण की तबीयत को लेकर उड़ाई जा रही थी अफवाह

किरण की तबीयत को लेकर उड़ाई जा रही थी अफवाह

वीडियो को शेयर करते हुए सिकंदर खेर ने कैप्शन लिखा, ''खेर साहब और किरण मैम, यह छोटा सा और प्यारा परिवार है। परिवार की ओर से और मेरी तरह से आप सभी को नमस्ते। मेरी मां के लिए आप सबने जो प्यार भेजा है, उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।''

बता दें कि पिछले महीने सोशल मीडिया पर किरण खेर की मौत की अफवाह फैल गई थी। दिसके बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए इन अफवाहों का खंडन किया था। अनुपम खेर ने कहा था किरण खेर बिल्कुल ठीक हैं और अपना इलाज करवा रही हैं। उनकी हालत में सुधार है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+