इस मुसलमान समुदाय को भारत से बाहर निकालने की तैयारी कर रही है सरकार
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री किरेन रिजिजू ने एक बड़ा बयान दिया है। रिजिजू ने कहा कि देश में रहे है रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर निकाला जाएगा। आपको बता दें कि भारत में करीब 40 हजार मुसलमान अवैध रुप से रहे हैं और इनमें से कुछ लोगों का यूएन रजिस्ट्रेशन एजेंसी में रजिस्ट्रेशन कराया गया है। अब सरकार ने इनको देश से बाहर निकालने का मन बना लिया है।

सरकार के अनुसार, करीब 14 हजार रोहिंग्या शरणार्थियों का ही यूएन एजेंसी के साथ रजिस्ट्रेशन हुआ है। हाल ही में रिजिजू ने संसद में कहा था कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को जिला स्तर पर टास्क फोर्स गठित कर अवैध रूप से रह रहे विदेश नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने के निर्देश दिये हैं।
आपको बता दें कि भारत में रोहिंग्या शरणार्थी सन् 1990 में ही बांग्लादेश और म्यांमार में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भागकर भारत आ गए थे। रिजिजू ने अपने बयान में कहा कि ये सब लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं और अब इनको यहां से जाना ही होगा। भारत में रोहिंग्या लोग ज्यादातर जम्मू, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के इलाकों में रह रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने रोहिंग्या मुसलमान को दुनिया का सबसे प्रताड़ित जातीय समूह बताया है। रोहिंग्या लोग सुन्नी मुसलमान हैं। ज्यादातर रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार में रहते हैं और अक्सर वो हिंसा के शिकार होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications