Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BJP के विरोध के लिए धार्मिक मंच इस्तेमाल क्यों? किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से पूछा

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections 2024) के लिए राजनीतिक दलों का फोकस चुनाव प्रचार अभियान पर है। इस दौरान राजनेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक ओर आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल दल मोदी सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगा रही है, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने विशुद्ध रुप से धार्मिक मंच का बीजेपी के खिलाफ इस्तेमार किए जाने पर कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं।

केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने एक पोस्ट शेयर कर कांग्रेस की ओर बीजेपी के खिलाफ धार्मिक मंच के इस्तेमाल पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। रिजिजू ने एक पोस्ट शेयर कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से कांग्रेस के चुनावी अभियान को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Rijiju against to use religious platform

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने पोस्ट में लिखा, "प्रिय राहुल गांधी, आपने चुनाव में ऐसी चीजों की अनुमति क्यों दी है। आपकी कांग्रेस पार्टी अरुणाचल प्रदेश में एक ईसाई मंच का भाजपा के खिलाफ इतनी बेशर्मी से दुरुपयोग कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर-पूर्व के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है।"

कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और एपीसीसी के अध्यक्ष नबाम तुकी को पश्चिम अरुणाचल संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा है। वहीं पूर्व मंत्री बोसीराम सिरम को 2-पूर्व अरुणाचल संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्री य जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने लोकसभा चुनाव में अरुणाचल पूर्व सीट के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तापिर गाओ और अरुणाचल पश्चिम सीट के लिए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को मैदान में उतारा है।

बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हुई और पेमा खांडू को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। 2014 के चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय राष्ट्री य कांग्रेस (आईएनसी) ने एक-एक सीट जीती थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+