'भारत में कुछ लोग BBC को सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर मानते हैं', किरेन रिजिजू ने डॉक्यूमेंट्री विवाद पर क्या कहा?
Kiren Rijiju On BBC documentary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर जारी करने से रोक दिया है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार (22 जनवरी) को ब्रिटेन के ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' पर प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' भारत के अंदर और बाहर "दुर्भावनापूर्ण अभियानों" के लिए जारी किया गया था। किरेन रिजिजू ने यह भी कहा कि देश में कुछ लोग बीबीसी को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मानते हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग अपने नैतिक आकाओं को खुश करने के लिए किसी भी हद तक देश की गरिमा और छवि को कम करने के लिए गिर सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, ''अल्पसंख्यक या उससे जुड़े मामले भारत में हर समुदाय सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है। भारत में कुछ लोग अभी भी औपनिवेशिक नशा से दूर नहीं हुए हैं। वे लोग बीबीसी को भारत का उच्चतम न्यायालय से ऊपर मानते हैं और अपने नैतिक आकाओं को खुश करने के लिए देश की गरिमा और छवि को किसी भी हद तक गिरा देते हैं।"
अपने एक अन्य ट्वीट में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ''वैसे भी इन टुकड़े-टुकड़े गिरोह के सदस्यों से कोई बेहतर उम्मीद नहीं है, जिनका एकमात्र लक्ष्य भारत की ताकत को कमजोर करना है।''
इससे पहले, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख संजीव त्रिपाठी ने बीबीसी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को पूर्वाग्रह से प्रेरित पक्षपाती और गलितयों से भरा हुआ बताया। उन्होंने कहा था कि डॉक्यूमेंट्री की सभी को निंदा करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications