वक्फ बोर्ड बिल पर किरेन रिजिजू ने कह दी बड़ी बात, सड़कों पर पत्थर लेकर लोगों को उकसाना देश के लिए ठीक नहीं है
Kiren Rijiju News: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ईद के मौके पर वक्फ बोर्ड बिल को लेकर कई बाते कहीं हैं। उन्होंने पंजाब विधानसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पर बहस में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड बिल पर लोगों को बरगलाना ठीक नहीं है। हम पूरी प्रक्रिया के तहत वक्फ बिल ला रहे हैं।
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा वे कौन हैं जो इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं? कुछ शक्तिशाली लोग हैं जिन्होंने वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण किया है। वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि यह विधेयक असंवैधानिक है। चीजों की आलोचना करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन आलोचना में कुछ सार होना चाहिए।

केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल द्वारा भेजा गया अनुरोध पत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है
केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) द्वारा भेजे गए पत्र के बारे में बोलते हुए, रिजिजू ने कहा केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल द्वारा भेजा गया अनुरोध पत्र सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभिन्न समुदायों के कई संगठन वक्फ (संशोधन) विधेयक का समर्थन कर रहे हैं। हमें यह समझना चाहिए कि यह विधेयक मूल रूप से गरीब मुसलमानों, बच्चों और महिलाओं के हित में है और यह भी सुनिश्चित करता है कि वक्फ की संपत्तियों का प्रबंधन पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से हो।
विपक्ष मुसलमानों को गुमराह कर रहा है: किरेन रिजिजू
किरेन रिजिजू ने कहा विपक्ष मुसलमानों को गुमराह कर रहा है। मुसलमानों के किसी भी अधिकार पर अंकुश नहीं लगाया जाएगा। वे सिर्फ झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। सरकार को मौजूदा कानून में संशोधन विधेयक लाना पड़ा क्योंकि मूल कानून तुष्टीकरण की राजनीति के कारण बनाया गया था। उन्होंने कहा सड़कों पर पत्थर लेकर लोगों को उकसाना देश के लिए ठीक नहीं है। कुछ लोग कह रहे हैं कि मुस्लिम का जमीन-जायदाद छीन ली जाएगी। मुझे समझ नहीं आ रहा ऐसा क्यों कह रहे हैं? यह देश सविधान और कानून से चलता है। किसी की जमीन कैसे छीन सकते हैं? झूठ बोलकर लोगों का बरगलाना ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications