नृत्य करती महिला को पीएम की मां बताकर फंसी किरण बेदी, बाद में दी सफाई
नई दिल्ली। पुदुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने एक 97 वर्षीय महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां बता डाला।

किरण बेदी ने नृत्य करती हुई वृद्ध महिला का विडियो ट्वीट करते हुए लिखा 'दिवाली के मौके पर 97 वर्षीय इस महिला का जोश देखने लायक है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी हैं जो अपने घर पर दिवाली मना रही हैं।' इस विडियो में महिला गरबा करती नजर आ रही हैं।
लेकिन ये वीडियो पीएम की मां का नहीं बल्कि किसी और का निकला। जब किरण बेदी को इसके बारे में पता चला तो तो उन्होंने थोड़ी देर बाद दुबारा ट्वीट करते हुए कहा कि उन्हें गलतफहमी हो गई थी कि विडियो में दिखाई गई महिला पीएम मोदी की मां हैं। साथ ही उन्होंने उस महिला को सलाम करते हुए कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि वह भी 96 की उम्र में उनके जैसी ही रहेंगी।
आपको बता दें कि ये वीडियो यूट्यूब पर काफी पहले अपलोड किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications