किरण बेदी शामिल होंगी भाजपा में, लड़ेंगी केजरीवाल के खिलाफ चुनाव!

नई दिल्ली। देश की पहली महिला आइपीएस किरण बेदी दिल्ली में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर चुनाव लड़ सकती हैं। सूत्रों की मानें तो किरण बेदी की भाजपा में शामिल होने का कभी भी ऐलान हो सकता है, साथ ही पार्टी उन्हें आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतार सकती है।

kiran bedi

किरण बेदी को पहले भी दिल्ली की मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट करने की भी खबर आयी थी। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि अगर किरण बेदी भाजपा में शामिल होती हैं तो उन्हें दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा प्रोजेक्ट कर सकती है। किरण बेदी ने पूर्व में भी भाजपा के समर्थन में अपनी राय रखी थी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतिओं का समर्थन भी किया था। किरण बेदी ने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है।

पिछली दिल्ली विधानसभा में खंडित जनादेश के बाद बेदी ने आम आदमी पार्टी से भाजपा का समर्थन लेने की भी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अन्य पार्टियों की तुलना में भाजपा एक बेहतर पार्टी है। उन्होंने मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि देश को बेहतर नेतृत्व मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+