गर्मी से परेशान था किंग कोबरा, युवक ने इस तरह जान पर खेल कर नहलाया, वीडियो वायरल

नई दिल्ली: सांप का नाम सुनते ही आमतौर पर इंसान के मन में डर सा बैठ जाता है, लेकिन अगर हम सांप को नुकसान नहीं पहुंचाए तो वो हमला नहीं करते हैं। अपने देश में कई लोग ऐसे हैं, जो सांपों के बचाने के लिए जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर किंग कोबरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गर्मी से बेहाल कोबरा के ऊपर एक शख्स पानी डाल रहा है। उस शख्स ने कई बार कोबरा को छुआ भी लेकिन उसने हमला नहीं किया, वो चुपचाप वहां बैठा रहा। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान है।

IFS ने शेयर किया वीडियो

IFS ने शेयर किया वीडियो

इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। 51 सेकेंड के इस वीडियो में एक कोबरा सांप आराम से जमीन पर बैठा है। जिसके बाद एक शख्स बाल्टी में पानी लेकर आता है और उसके ऊपर डाल देता है। उसके बाद भी किंग कोबरा चुपचाप बैठा रहता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि सांप गर्मी से परेशान था और पानी पड़ने से उसे राहत मिली। पानी डालने वाला शख्स कई बार कोबरा को छूता भी है, लेकिन वो चुपचाप बैठा रहता है। IFS सुशांत ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि गर्मी का वक्त और कौन इस वक्त में नहाना नहीं पसंद करेगा। आप ऐसा करने की कोशिश ना करें, ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

किंग कोबरा के साथ कौन है ये शख्स?

वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि शायद ये शख्स केरल के सांप विशेषज्ञ वावा सुरेश हैं। जिस पर सुशांत नंदा ने रिप्लाई करते हुए लिखा- हां। वावा सुरेश आमतौर पर सांपों पर बचाने का काम करते हैं। उन्होंने अब तक सैकड़ों सांपों को पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ा है। हालांकि ये वीडियो कहां का है और कब का ये पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक उस पर करीब एक लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं लोग इस शख्स का करतब देख हैरान हैं।

पानी पीते कोबरा का भी वीडियो वायरल

कुछ दिन पहले आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने भी किंग कोबरा का एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक फॉरेस्ट अधिकारी प्यासे कोबरा को पानी पिला रहा है। इससे पहले ऐसा कुछ मैंने कभी नहीं देखा। करीब दो मिनट के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोबरा फन फैलाए खड़ा रहता है। जिसके बाद फॉरेस्ट अधिकारी उसके पास पानी की बोलत लेकर जाते हैं। जिस पर कोबरा चुपचाप उसमें से पानी पीने लगता है। पानी पीने के बाद ना तो कोबरा फॉरेस्ट अधिकारी पर हमला करता है और ना ही वहां से भागता है। फॉरेस्ट अधिकारी ने कई बार कोबरा को छुआ लेकिन वो वहीं चुपचाप बैठा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+