VIDEO: अब अफ्रीकी भी हुए 'काला चश्मा' के दीवाने, किली-नीमा के डांस ने लूट ली महफिल

नई दिल्ली, 05 सितंबर: कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर गाना 'काला चश्मा' ने इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स, चाहे फेसबुक हो या इंस्टाग्राम या फिर ट्विटर हो हर जगह लोगों अपने वीडियो शेयर कर रहे हैं। लोग इस गाने पर फेमस डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं। अब इस सोशल मीडिया ट्रेंड मेंअफ्रीकी देश तंजानिया के फेमस भाई-बहन किली पॉल और नीमा पॉल भी शामिल हो गए हैं।

भाई-बहन ने 'काला चश्मा'पर किया ऐसा डांस..

भाई-बहन ने 'काला चश्मा'पर किया ऐसा डांस..

भारतीय गाने की लिप-सिंक कर फेमस हुए किली और निमा आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें वह अपनी बहन नीमा के साथ डांस करते नजर आ रहें हैं। भाई-बहन की जोड़ी वाले वीडियो ने लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

अफ्रीका से लेकर यूरोप तक मच गई धूम

अफ्रीका से लेकर यूरोप तक मच गई धूम

वीडियो की शुरुआत में किली पॉल एक बूढ़े आदमी की तरह छड़ी के सहारे चल रहे हैं जबकि उनकी बहन नीमा कुछ दूरी पर खड़ी हैं। जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, वह जमीन पर पड़े लकड़ी के टुकड़े से टकरा जाता है और गिर जाता है। उनकी बहन उन्हें उठाने के लिए आती है, लेकिन उससे पहले किली काला चश्मा गाने के हुक स्टेप पर अपनी कमर हिलाते हुए डांस मूव करने लगते हैं। जबकि उनकी बहन उसकी ऊर्जा से मेल खाने की कोशिश करती है।

जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

नॉर्वेजियन डांस ग्रुप क्विक स्टाइल को टैग करते हुए किली पॉल ने लिखा, नीमा टिक नहीं पाई, लेकिन उसे पसंद आया। एक दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को वीडियो को लगभग 2.5 मिलियन बार देखा जा चुका है। इस गाने की खुमार पूरी दुनिया में छाया हुआ है। हाल के दिनों में इंस्टाग्राम पर इसके कई सारे रील्स वायरल हुए हैं। अमर अर्शी द्वारा गाए गए पंजाबी ट्रैक पर दुनिया भर के लोग थिरकते हुए अपने वीडियो अपलोड कर रहे हैं।

कौन हैं किली पॉल

कौन हैं किली पॉल

पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में नीमा पॉल और किली पॉल का जिक्र किया था। तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार भाई-बहन किली पॉल और नीमा पॉल के टैलेंट के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कायल हैं। किली पॉल और नीमा पॉल का जिक्र मन की बात में करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और अपनी धरोहर की बात करते हुए मैं आज आपको मन की बात में दो लोगों से मिलवाना चाहता हूं।

इंडियन एंबेसी ने किया सम्मानित

इंडियन एंबेसी ने किया सम्मानित

किली ओर नीमा का गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमारा राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाते हुए उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। कुछ दिन पहले उन्होंने लता दीदी का एक गाना गाकर उनको भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी थी। मैं इस आद्भुत रचनात्मकता के लिए इन दोनों भाई बहन किली और नीमा, उनकी बहुत सराहना करता हूं। बता दें कि हाल ही में तंजानिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने किली पॉल को सम्मानित किया था। सोशल मीडिया पर उनकी लाखों में फैन फॉलोइंग है। इतना ही नहीं कई बॉलीवुड स्टार भी उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+