KIIT: क्या है कलिंगा इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी विवाद? जिस पर नेपाली PM ने भी दिया बयान
KIIT: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(KIIT) के हॉस्टल में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। मृतक छात्रा प्रकृति लामसाल नेपाल की रहने वाली है। वो इंजीनियरिंग कॉलेज में बी-टेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी।
इस घटना के बाद कैंपस में मौजूद नेपाल के छात्रों ने बवाल काटा। और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने विरोध कर रहे बच्चों को हॉस्टल से बाहर निकाल दिया। अब इस मामले में अब नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने इस घटना पर बयान दिया है।

यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, संस्थान को नेपाल के सभी छात्रों के लिए अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है और उन्हें आज 17 फरवरी को तुरंत यूनिवर्सिटी कैंपस खाली करने का निर्देश दिया गया है। जिसके बाद छात्रों को भुवनेश्वर से कटक रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया ।
नेपाली PM केपी शर्मा ओली ने क्या कहा?
वहीं इस घटना पर नेपाल के प्रधानमंत्री ने भी बयान दिया है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, "मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे संज्ञान में आया है कि ओडिशा के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी के छात्रावास में एक नेपाली छात्र की मौत हो गई है और नेपाली छात्रों को जबरन छात्रावास से निकाल दिया गया है। सरकार इस मामले पर कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से काम कर रही है और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।"
छात्र ने सुनाई आपबीती
वहीं कॉलेज प्रशासन के एक्शन पर एक छात्र न्यूज ऐजेंसी ANI से बात करते हुए बताया कि, 'हम (मृतक) लड़की के न्याय के लिए विरोध कर रहे थे। हमें नहीं पता कि उनके इरादे क्या हैं, लेकिन हमें जबरन हॉस्टल खाली करने के लिए मजबूर किया गया। ट्रेन का कोई तय शेड्यूल नहीं है, मेरे पास पैसे नहीं हैं। हमें खाना भी नहीं मिला है। हम असहाय हैं।'
'हमें नोटिस मिला है कि नेपाल के सभी छात्रों को निलंबित किया जा रहा है, और उन्हें जल्द से जल्द हॉस्टल खाली करना होगा। स्टाफ के सदस्य हॉस्टल में घुस गए, हमें खाली करने के लिए मजबूर किया और जो लोग जल्दी से जल्दी खाली नहीं कर रहे थे, उन्हें मारा भी।'
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications