'मैं जानता हूं कि मुझे धमकी वाली चिट्ठी किसने भेजी है', BJP के लिए प्रचार कर रहे किच्चा सुदीप ने तोड़ी चुप्पी
कर्नाटक चुनाव में भाजपा का प्रचार कर रहे कन्नड़ एक्टर को धमकी भरा पत्र मिला है। जिसके बाद एक्टर ने दावा किया है कि उन्हें पता है कि उन्हें किसने ये धमकी दी है।।

कर्नाटक विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार कर रहे कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप को धमकी मिली है। उन्हें एक धमकी भरा भाजपा ज्वाइन करने की अटकलों के बीच मिला है।धमकी भरे पत्र पर किच्चा सुदीप ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया है कि ये धमकी किसके द्वारा दी गई है।
बता दें एक्टर के मैनेजर को एक धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें एक्टर किच्चा सुदीप का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप इस धमकी भरे पत्र के बाद आग-बबूला हो चुके हैं। उन्होंने इस धमकी पर गुस्सा जताते हुए कि हां, मुझे धमकी भरा पत्र मिला है और मैं जानता हूं कि यह मुझे किसने भेजा है।
किच्चा सुदीप ने कहा मुझे पता है कि यह फिल्म उद्योग में किसी से है। मैं उन्हें करारा जवाब दूंगा। मैं उन लोगों के पक्ष में काम करूंगा जो मेरे कठिन समय में मेरे साथ खड़े हैं।
इसके साथ ही अभिनेता किच्छा सुदीप ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों का खंडन किया और पुष्टि की कि वह चुनावों में केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन करेंगे। एक्टर ने ये भी बताया कि वो जल्द ही बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications