‘लस्ट स्टोरीज’ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की ब्लैक बिकिनी ने लगाई 'सर्दी में आग'

नेटफ्लिक्स पर फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ के एक सीन में मास्टरबेशन कर सुर्खियों में आई एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर चर्चाओं में हैं।

नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' के एक सीन में मास्टरबेशन कर सुर्खियों में आई एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) एक बार फिर चर्चाओं में हैं। कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर कुछ ऐसी हॉट तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर स्विट्जरलैंड में मौसम का आनंद ले रही हैं। इन सबके बीच कियारा आडवाणी ने भी अपनी बीच हॉलीडे की हॉट तस्वीरें शेयर की हैं।

स्विमिंग का वीडियो देख दीवाने हुए फैंस

स्विमिंग का वीडियो देख दीवाने हुए फैंस

अपनी हॉट तस्वीरों के साथ कियारा आडवाणी ने नए साल से ठीक पहले 31 दिसंबर को अपनी स्विमिंग का एक वीडियो भी शेयर किया था। बिकिनी में स्विमिंग करते हुए उनके इस वीडियो को देखकर फैंस भी दीवाने हो गए हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं कियारा अक्सर अपनी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। इससे पहले भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

'आपने तो ठंड में भी आग लगा दी'

'आपने तो ठंड में भी आग लगा दी'

कियारा आडवाणी ने पिछले दिलों ब्लैक बिकिनी में भी अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। उनके एक फैंस ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आपने तो ठंड में भी आग लगा दी'। कियारा आडवाणी अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहती हैं। वो इंस्टाग्राम पर अक्सर योगा और एक्सरसाइज करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

सुर्खियों में रहा था मास्टबेशन सीन

सुर्खियों में रहा था मास्टबेशन सीन

कियारा आडवाणी ने साल 2014 में आई फगली फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में वो नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में भी अपने एक सीन को लेकर सुर्खियों में रहीं थी। इस सीन में कियारा आडवाणी मास्टरबेशन करती हुईं नजर आईं थी। कियारा की अगली फिल्म कलंक है, जिसमें उनके साथ वरुण धवन व आलिया भट्ट भी हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' को लेकर कियारा काफी उत्साहित हैं।

मास्टरबेशन सीन को लेकर क्या कहा?

मास्टरबेशन सीन को लेकर क्या कहा?

फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज' में किए गए मास्टरबेशन सीन को लेकर जब कियारा आडवाणी से पूछा गया कि इस सीन को करने में क्या उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी हुए तो उन्होंने बताया, ‘मैं डायरेक्टर करण जौहर पर पूरी तरह से भरोसा करती हूं। स्क्रिप्ट सुनने से पहले ही मैंने उन्हें हां कर दिया था। वैसे भी ये एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में बातें होनी चाहिए। ‘लस्ट स्टोरीज' में कियारा के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी काम किया था।

बॉलीवुड में कियारा ने बनाई अलग पहचान

बॉलीवुड में कियारा ने बनाई अलग पहचान

कियारा आडवाणी ने बेहद कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। फिल्म 'कलंक' के अलावा वो इन दिनों ‘कबीर सिंह' फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम कर रही हैं। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में भी वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ चुकी हैं। फिल्म में उनके रोल को काफी सराहना मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+