धर्म परिवर्तन के आरोपों पर भड़कीं खुशबू सुंदर, ट्रोल्स की जमकर लगाई लताड़
खुशबू सुंदर ने अपने पति और फिल्म निर्माता सुंदर सी. से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन का आरोप लगाने वाले ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।

एक्ट्रेस और राजनेता खुशबू सुंदर को हाल ही में अपनी शादी और पति को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया पर कहा गया था कि, खुशबू ने अपने पति और फिल्म निर्माता सुंदर सी से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया था।
सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों को लेकर खुशबू सुंदर ने ट्रोल्स पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मेरी शादी को 23 साल हो गए हैं। मैंने न तो धर्म परिवर्तन किया है और न ही मुझे ऐसा करने के लिए कहा गया है।
रविवार को ट्विटर पर ट्वीट कर खुशबू सुंदर ने लिखा कि, जो लोग मेरी शादी पर सवाल उठाते हैं, या कहते हैं कि मैंने अपने पति से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया है। मैं कहती हूं कि कुछ समझ और शिक्षा प्राप्त करें। दुख की बात है कि उन्होंने हमारे देश में मौजूद 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के बारे में कभी नहीं सुना।

खुशबू सुंदर आगे लिखा कि, मैंने ना तो धर्म परिवर्तन किया है और ना ही मुझे ऐसा करने के लिए कहा गया है। मेरी 23 साल की शादी विश्वास, सम्मान, समानता और प्यार पर आधारित है। जो बहुत ही ठोस है। इसलिए जिन्हें संदेह है। अपने आप को सुधारें। आपको इसकी जरूरत है।
दरअसल खुशबू सुंदर लगातार द केरला स्टोरी फिल्म को लेकर ट्वीट कर रही है। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गईं। यूजर्स ने उनकी शादी को लेकर ही सवाल खड़े कर दिए। जिस पर खुशबू सुंदर भड़क गईं।
टेलीविजन से एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली खुशबू ने 2000 में फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता सुंदर सी. से शादी की थी। वह तब से शादीशुदा नाम खुशबू सुंदर का इस्तेमाल कर रही हैं। उनकी दो बेटियां अवंतिका और आनंदिता हैं। उन्होंने शादी के बाद अपने नाम में पति का नाम सुंदर जोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications