Forbes: कमाई के मामले में भी अक्षय निकले 'खिलाड़ी', 100 सेलेब्स में अकेले भारतीय, जानिए क्या थी पहली कमाई?

Forbes list of top 100 highest Paid Celebrities : साल में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कमाई के मामले में भी 'सबसे बड़े खिलाड़ी' निकले। मशहूर अमेरिकी बिजनेस मैगजीन 'फोर्ब्स' ने साल 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के 100 सेलेब्स की लिस्ट जारी की है जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को जगह मिली है, वो इस लिस्ट में 52वें नंबर पर हैं, मालूम हो कि वो अकेले भारतीय हैं जिन्हें फोर्ब्स ने अपनी लिस्ट में शामिल किया है।

Recommended Video

    Forbes 2020: Akshay Kumar सबसे ज्यादा कमाने वाले Celebs की List में अकेले भारतीय । वनइंडिया हिंदी
    फोर्ब्स की लिस्ट में खिलाड़ी अक्षय कुमार

    फोर्ब्स की लिस्ट में खिलाड़ी अक्षय कुमार

    मालूम हो कि कोरोना महामारी का असर अक्षय की कमाई पर भी पड़ा है, पिछले साल की तुलना में उनकी कमाई में 88 करोड़ रुपए की कमी पाई गई है, बावजूद इसके अक्षय इस 'फोर्ब्स' की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। मैगजीन के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल यानी कि साल 2019 में एक्टर की कमाई 444 करोड़ रुपए थी, जो कि इस साल घटकर 356 करोड़ रुपए रह गई है।

     'फोर्ब्स' ने अक्षय को 'बैंकेबल स्टार' कहा

    'फोर्ब्स' ने अक्षय को 'बैंकेबल स्टार' कहा

    इसके साथ ही 'फोर्ब्स' ने अक्षय की तारीफ करते हुए 'बैंकेबल स्टार' कहा है। इस लिस्ट में टॉप वन की पोजिशन पर अमेरिकी बिजनेस वुमन काइली जेनर हैं, जिनकी सलाना कमाई 590 मिलियन डॉलर यानी कि 4340 करोड़ रुपए बताई गई है। मालूम हो कि साल 1991 में फिल्म सौगंध से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिल्मों में आने से पहले बैंकॉक में एक शेफ और वेटर के तौर पर काम करते थे। यहां उन्हें बतौर सैलरी महज 1500 रुपये मिला करते थे।

     'खिलाड़ी सीरीज' के जन्मदाता हैं अक्षय कुमार

    'खिलाड़ी सीरीज' के जन्मदाता हैं अक्षय कुमार

    53 साल के अक्षय कुमार आज फिटनेस आईकॉन माने जाते हैं। सुबह चार बजे सेट पर पहुंचकर काम करने वाले अक्षय कुमार फिल्मी पार्टियों में नहीं जाते हैं। 53 साल के अक्षय का फिल्मी सफर बदस्तूर जारी है, वो फिल्मी पर्दे के 'खिलाड़ी सीरीज' के जन्मदाता हैं। अक्षय ने अपने फिल्म करियर में अभी तक 130 से ज्यादा फिल्में की हैं।

    अक्षय ने दान किए 25 करोड़

    आपको बता दें कि कोरोना संकट की वजह से बेरोजगार हुए लोगों की मदद के लिए अक्षय ने 25 करोड़ रुपए दान दिए थे, इस बात की काफी चर्चा भी हुई थी, खुद पीएम मोदी ने इस बात की प्रशंसा करते हुए देश के लिए उनके इस योगदान के लिए आभार जताया था, सोशल मीडिया पर लोगों ने अक्षय को मसीहा कहकर संबोधित किया था, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय ने कहा था ये मेरी मां की ओर से भारत मां के लिए है, अक्षय ने कहा था कि मुझे मेरी मां की फिक्र है क्योंकि इस वायरस से साठ प्लस के लोगों को खतरा है इसलिए मेरा फर्ज है कि मैं अपनी मां का ख्याल रखूं और आप भी लोग भी रखिए। अक्षय की पत्नी ट्विवंकल खन्ना ने भी अक्षय की तारीफ करते हुए उन पर गर्व जताया था।

     ये है फोर्ब्स के Top 10 लोगों की लिस्ट

    ये है फोर्ब्स के Top 10 लोगों की लिस्ट

    • काइली जेनर
    • कान्ये वेस्ट
    • रोजर फेडरर
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    • लियोनल मेसी
    • लियोनल मेसी
    • नेमार
    • हॉवर्ड स्टर्न
    • लेबरॉन जेम्स
    • ड्वेन जॉनसन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+