Flashback 2020: KBC 12 में 3 महिलाओं ने जीता 1 करोड़, कोरोना काल में रचा इतिहास

3 women Crorepatis In KBC 12 Season:: साल 2020 बस अब चंद दिनों का मेहमान है तो वहीं साल 2021 बेसब्री से आने का इंतजार कर रहा है। कोरोना महमारी की वजह से इस बार भारत का हर क्षेत्र काफी प्रभावित रहा है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका काफी बुरा असर दिखा है। महीनों टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग बंद रही, ऐसे में केबीसी का 12 वां संस्करण प्रसारित होगा या नहीं इस पर संदेह बना हुआ था लेकिन ना केवल सोनी टीवी ने इसे प्रसारित किया बल्कि हमेशा की तरह इस बार भी इस शो ने सफलता के नए आयाम तय किए हैं। 'Setback का जवाब Comeback से दो' की थीम पर टेलिकास्ट हो रहे 'कौन बनेगा करोड़पति' 12 कई मायनों में पिछले सीजन से अलग है।

तीन महिलाओं ने जीता एक करोड़

तीन महिलाओं ने जीता एक करोड़

इस बार कोरोना महामारी की वजह से शो में 'लाइव ऑडियंस' देखने को मिल नहीं रही है और ऑडियंस पोल की जगह 'Flip the questions' लाइफलाइन का प्रयोग हो रहा है। हालांकि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन अपने चिरपरिचित अंदाज से हमेशा की तरह लोगों को मन मोहने में सफल रहे हैं। इस बार के शो की सबसे खास बात ये है कि इस सीजन में अब तक तीन लोग करोड़पति बने हैं और ये तीनों ही महिलाएं हैं, कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस बार केबीसी में महिलाओं का वर्चस्व देखने को मिला है, फिलहाल अभी तक शो में किसी ने भी 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दिया है।

आइए विस्तार से जानते हैं केबीसी 12 की अब तक कि तीनों करोड़पति महिलाओं के बारे में...

Recommended Video

    KBC 12: Bastar की Anupa Das बनीं शो की तीसरी महिला Crorepati Contestant । वनइंडिया हिंदी
    नाजिया नसीम

    नाजिया नसीम

    केबीसी 12 की पहली करोड़पति नाजिया नसीम थीं, जिन्होंने 11 नवंबर को ये खिताब अपने नाम किया था। मूल रूप से झारखंड में रांची जिले के डोरंडा पारसटोली इलाके की रहने वालीं नाजिया नसीम फिलहाल दिल्ली में रहती हैं। नाजिया हरियाणा के गुरुग्राम स्थित इंडियन मल्टीनेशनल मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड में कम्युनिकेशन मैनेजर के पद पर नियुक्त हैं। परिवार में उनके पति और 10 साल का एक बेटा है। नाजिया के पति शकील दिल्ली में ही एक एडवर्टाइजमेंट एजेंसी चलाते हैं।

    मोहिता शर्मा

    मोहिता शर्मा

    केबीसी 12 की दूसरी करोड़पति हैं आईपीएस मोहिता शर्मा,हिमाचल की इस बेटी ने अपने खेल से ना केवल करोड़ रु जीते बल्कि अपनी सादगी, अपने ज्ञान और अपनी बातों से लोगों का दिल भी जीत लिया। कांगड़ा के देहरा के चलाली की रहने वाली मोहिता शर्मा 2017 बैच की आईपीएस हैं। मोहिता इन दिनों जम्मू-कश्मीर के बारी ब्राह्मणा शहर में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस की पोस्ट पर तैनात हैं। उनके पति रुशाल गर्ग भी आईएफएस हैं। अपने करोड़पति बनने का सारा श्रेय अपने पति को देने वाली मोहिता शर्मा ने उस वक्त शो में सबको चौंका दिया था, जिस वक्त उन्होंने कहा कि इस हॉटसीट पर आने के लिए उनके पति पिछले 20 साल से कठिन प्रयास कर रहे थे।

    अनूपा दास

    अनूपा दास

    छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली अनूपा दास (Anupa Das) ने केबीसी 12 की तीसरी करोड़पति बनीं। अनूपा दास छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले की रहने वाली हैं, वो बस्तर से केबीसी की हॉटसीट पर पहुंचने वालीं पहली प्रतिभागी हैं। अनूपा दास हायर सेकंडरी स्कूल में भौतिकी की टीचर हैं, उनकी प्रारंभिक शिक्षा पंचपथ से हुई है जबकि धरमपुरा से इन्होंने भौतिकी में MSC किया है।

    अनूपा की मां सरस्वती दास को है कैंसर

    अनूपा की मां सरस्वती दास को है कैंसर

    अनूपा के पिता दिनेश चंद्र दास ज्योतिषाचार्य हैं। अनूपा दास तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी मां सरस्वती दास रिटायर्ड बैंकर हैं, जो कि इस वक्त कैंसर से जूझ रही हैं, अनूपा ने बताया कि उनकी मां को गॉल ब्लैडर का कैंसर है, जो कि इस वक्त थर्ड स्टेज पर है, उन्हीं के इलाज में अनूपा अब जीते हुए पैसे का इस्तेमाल करेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+