बिहार में ‘खेत बचाओ अभियान’ को जन-आंदोलन बनाने की पहल, पटना में किसानों से सीधा संवाद

बिहार सरकार मिट्टी के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और जागरूकता, प्रशिक्षण और गुणवत्ता वाले बीज और उर्वरकों के समय पर प्रावधान के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने के लिए खेत बचाओ अभियान को तेज करती है।

पटना, 30 अक्टूबर 2026: बिहार में खेतों और मिट्टी की उर्वरता के संरक्षण के उद्देश्य से ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में पहल तेज हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में ‘खेत बचाओ अभियान-सह-कृषि जन कल्याण संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों की भागीदारी बढ़ाने, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने और मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

Khet Bachao in Bihar: Soil Health Focus

कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन उपस्थित रहे। इसकी अध्यक्षता कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने की। इस दौरान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप ‘खेत बचाओ अभियान’ का उद्देश्य खेतों की उर्वरता और मिट्टी के प्राकृतिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखते हुए कृषि को टिकाऊ, लाभकारी और पर्यावरण अनुकूल बनाना है। उन्होंने कहा, "खेत बचेंगे, तभी जीवन बचेगा; मिट्टी बचेगी, तभी किसान समृद्ध होंगे।" मंत्री ने बताया कि अभियान के तहत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इससे खेती की लागत कम करने, उत्पादन की गुणवत्ता बेहतर बनाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

बीज और उर्वरक की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि बीजों की गुणवत्ता और किसानों के हितों के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीज वितरण और आपूर्ति में अनियमितता, लापरवाही या गड़बड़ी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना कृषि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही किसानों को निर्धारित और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा इसकी निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

मंत्री ने उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी, निर्धारित कीमत से अधिक वसूली और वितरण में अनियमितताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

30 नवंबर तक चलेगा खेत बचाओ अभियान

विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार में इस अभियान की शुरुआत मुजफ्फरपुर से की गई थी। इसके माध्यम से राज्यभर में किसानों को खेतों के संरक्षण, मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आह्वान पर 22 अक्टूबर से देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ शुरू किया गया है। बिहार में भी इसे जनभागीदारी के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। यह अभियान 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगा।

38 जिलों के 629 स्कूलों में बनेंगी मिनी मिट्टी जांच प्रयोगशालाएं

मिट्टी के संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार के सभी 38 जिलों के 629 पीएम श्री और राजकीय विद्यालयों में मिनी मिट्टी जांच प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। कृषि मंत्री ने बताया कि इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से विद्यार्थी वैज्ञानिक तरीके से मिट्टी की गुणवत्ता को समझ सकेंगे और उसके संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पहले ही 160 पीएम श्री उच्च विद्यालयों में मिनी मिट्टी जांच प्रयोगशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं।

6.19 लाख से अधिक किसानों ने जागरूकता बैठकों में लिया हिस्सा

कृषि मंत्री ने अभियान के तहत किसानों की भागीदारी से जुड़े आंकड़े भी साझा किए। उन्होंने बताया कि शारदीय यानी खरीफ मौसम के दौरान बिहार में कुल 7,275 किसान बैठकों का आयोजन किया गया, जिनमें 6,19,436 किसानों ने हिस्सा लिया। इनमें 2,12,610 महिला किसान भी शामिल थीं। उन्होंने कहा कि किसानों की यह भागीदारी खेतों के संरक्षण और मिट्टी के स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है।

534 प्रखंडों तक अभियान पहुंचाने का लक्ष्य

विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वासंतिक यानी रबी मौसम 2026-27 में इस अभियान को बिहार के सभी 534 प्रखंडों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत प्रत्येक प्रखंड की कम से कम दो पंचायतों में विशेष किसान जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से 15 से 16 लाख किसानों तक सीधे पहुंचना है। इन शिविरों में किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य, खेतों की उर्वरता और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि खेतों और मिट्टी का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें किसानों और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने किसान समृद्धि, महिला उद्यमिता, युवाओं के रोजगार और श्रमिकों के उत्थान को भी कृषि विकास से जुड़ी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+