VIDEO: खतरों के खिलाड़ी में टास्क देख श्वेता तिवारी की हालत हुई खराब, रोते हुए कही ये बात
नई दिल्ली, 26 जून: आमतौर पर टीवी पर शांत किरदार निभाने वाली श्वेता तिवारी एडवेंचर रियलिटी शो के 11वें सीजन में हिस्सा ले रहीं, लेकिन उनकी राह इतनी आसान नहीं है। शो के होस्ट और डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी इस बार फुल फॉर्म में नजर आ रहे, जहां वो कंटेस्टेंट्स को ऐसे टास्क दे रहे, जिसे करना तो दूर, उसके बारे में जानकर ही उनकी हालत खराब हो जा रही है।

नया प्रोमो रिलीज
अब खतरों के खिलाड़ी 11 का एक नया प्रोमो जारी हुआ है, जो पूरी तरह से श्वेता तिवारी पर आधारित है। शो में श्वेता को एक टास्क दिया जाता है, जिसे देखकर वो रोने लगती हैं। साथ ही कहती हैं कि "मैं ये नहीं कर सकती सर"। हालांकि मेकर्स ने प्रोमो में ये नहीं दिखाया कि श्वेता को क्या टास्क दिया गया, बस वो बहुत ज्यादा घबराई हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा हर बार यही कहती हैं कि मैं ये नहीं कर सकती। वैसे कुछ लोगों को श्वेता का रोना देखकर हंसी भी छूट रही है। उनका कहना है कि वो इस टास्क को नहीं कर पाएंगी।

केपटाउन में शूटिंग खत्म
भारत में जनवरी से ही कोरोना वायरस के केस बढ़ने लगे थे, जिस वजह से शो के मेकर्स ने इसकी शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में करने का फैसला लिया। अब खबर आ रही है कि वहां पर शूटिंग को खत्म कर लिया गया है, जिस वजह से जुलाई में इसका प्रसारण शुरू हो जाएगा। इसी के चलते चैनल पर लगातार शो के टीजर और प्रोमो रिलीज किए जा रहे हैं। वहीं इस सीजन में बिग बॉस के कई एक्स कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे।
फिनाले में ये नाम
शूटिंग खत्म होने के साथ ही सेमीफाइनल और फिनाले से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। 'टेलीचक्कर डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक सेमीफाइनल में राहुल वैद्य, वरुण सूद, विशाल आदित्य सिंह के अलावा अर्जुन बिजलानी और दिव्यांका त्रिपाठी भी पहुंचे थे। इन सभी में कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन फिनाले में राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद ही नजर आएंगे। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो जुलाई में प्रसारण शुरू होने के बाद ही पता चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications