कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अभी 3 नाम, लेकिन कोई भी आधिकारिक उम्मीदवार नहीं, मधुसूदन मिस्त्री ने बताया
नई दिल्ली, 30 सितंबर। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन का आज आखिरी दिन था। आखिरी दिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर, मल्लिकार्जुन खड़गे और केएन त्रिपाठी ने नामांकन किया। नामांकन के बाद कांग्रेस चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री का बड़ा बयान आया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और केएन त्रिपाठी अभी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नहीं हैं। तीनों अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। गांधी परिवार या पार्टी ने किसी का समर्थन नहीं किया है और न ही पार्टी की तरफ से चुनाव में हस्तक्षेप किया जा रहा है।

दरअसल, मधुसूदन मिस्त्री ने तीनों के आधिकारिक उम्मीदवारी को लेकर इसलिए सवाल उठाया। क्योंकि तीनों के नामांकन फॉर्म की कल स्क्रूटनी की जाएगी। ऐसे में जो फॉर्म सही होगा, उसे एक्सेप्ट किया जाएगा। जबकि जो फॉर्म गलत भरा होगा या दस्तावेज सही नहीं होंगे उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाएगा। नामांकन को लेकर जानकारी देते हुए मिस्त्री ने कहा कि खड़गे द्वारा 14 फॉर्म, शशि थरूर द्वारा 5 और केएन त्रिपाठी द्वारा 1 फॉर्म जमा किया गया है। कल, हम फॉर्मों की जांच करेंगे और कल शाम हम उन फॉर्मों की घोषणा करेंगे जो वैध हैं। ऐसे में कल के बाद ही फाइनल होगा कि आखिर अध्यक्ष पद के लिए आधिकारिक उम्मीदवार कौन हैं।
खड़गे और थरूर के बीच होगा सीधा मुकाबला
नामांकन के बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला शशि थरूर और खड़गे के बीच होगा। वहीं, कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि खड़गे का अध्यक्ष मनना तय है। क्योंकि कई सीनियर नेताओं ने खड़गे के नाम का समर्थन किया है। यही वजह है कि दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व जी-23 समूह के कुछ नेताओं ने दिग्विजय के नाम पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन नहीं फाइल करने का ऐलान करते हुए दिग्विजय सिंह ने भी खड़गे का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि खड़गे उनके सीनियर और पार्टी के सम्माननीय हैं। ऐसे में मैं उन्हें समर्थन करता हूं।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खड़गे ने किया नामांकन दाखिल, कहा- मुझे उम्मीद है कि मैं जीतूंगा












Click it and Unblock the Notifications