कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर को 'हीरो' बताने पर भारत ने की कड़ी निंदा, दिलाई कनिष्क विमान हमले की याद

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को कनाडा के एक 'हीरो' के रुप में याद दिलाया। कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया है कि निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल थे। ट्रूडो के इस बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने अपनी एक साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत सरकार उग्रवाद और हिंसा की वकालत को राजनीतिक स्थान देने वाले हर एक कदम का विरोध करेगा।

कनाडा की संसद में खालिस्तानी आतंकवादी के सम्मान में उसकी बरसी पर मौन रखा गया। पीएम ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारत सरकार का हाथ बताया। वहीं ट्रूडो के आरोपों को भारत ने खारिज कर दिया है। भारतीय दूतावास ने पीएम ट्रूडो के बयान को बेतुका और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि ट्रूडो ने अभी तक अपने दावे के समर्थन में किसी भी प्रकार का सबूत प्रदान नहीं किया है।

Khalistani Nijjar honoured in Canada Parliament

कनाड़ा को दिलाई कनिष्क विमान हादसे की याद
निज्जर की हत्या को वैंकूवर में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने दुनिया को एयर इंडिया की उड़ान 182 (कनिष्क) को बम से उड़ाने की घटना की याद दिलाई, जिसमें 86 बच्चों समेत 329 लोग मारे गये थे। वैंकूवर में भारतीय महावाणिज्य दूत के आधिकारिक एक्स हैंडल से बुधवार को एक पोस्ट किया गया। इस पोस्ट में लिखा गया, "भारत आतंकवाद के खतरे के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे खड़ा है और इस वैश्विक खतरे से निपटने के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।"

कनाडाई पीएम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय दूतावास ने कहा, "इस तरह के निराधार आरोप खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश करते हैं... जिन्हें कनाडा में आश्रय दिया गया है और वे भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बने हुए हैं। कनाडा की निष्क्रियता निरंतर चिंता का विषय है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+