'एक बार यहां खालिस्तान बना लेंगे, फिर हम लाहौर चले जाएंगे', खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह का दावा
Khalistani leader Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह ने दोहराया कि खालिस्तान की भावना बनी रहेगी और इसे दबाया नहीं जा सकता है।

Khalistani leader Amritpal Singh: खालिस्तानी नेता और वारिस पंजाब डी के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत सिंह 'तूफान' शुक्रवार को जेल से बाहर निकले। लवप्रीत सिंह को अगवानी करने के लिए अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में वाहनों का लंबा काफिला अजनाला पुलिस स्टेशन पहुंचा था। काफिला फिर अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के लिए रवाना हुआ। इसी दौरान इंडिया टुडे के साथ एक विशेष साक्षात्कार में खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह ने कहा, "एक बार जब हम यहां खालिस्तान बना लेंगे, तो हम लाहौर जाएंगे।"
खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह ने पहले पुलिस को अपने सहयोगी लवप्रीत सिंह के खिलाफ मामला बंद करने या परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। अमृतपाल सिंह और उनके पांच सहयोगियों पर उनके पूर्व सहयोगी वरिंदर सिंह द्वारा दायर शिकायत के आधार पर अपहरण, चोरी, दंगा और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। वरिंदर सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह और उसके भारी हथियारों से लैस लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और पीटा था।
अमृतपाल सिंह ने यह भी दोहराया कि खालिस्तान की भावना बनी रहेगी और इसे दबाया नहीं जा सकता है। अमृतपाल सिंह ने कहा, "ये कोई पुनरुद्धार नहीं बल्कि पहले से अस्तित्व में है। खालिस्तान पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इस पीड़ा को खत्म करने की मांग की जा रही है। मैं खुद को उपदेशक भी नहीं कहूंगा।"
अमृतपाल सिंह ने कहा, "राष्ट्रवाद पवित्र नहीं है। लोकतंत्र के अलग विचार होने चाहिए। यह अमृतपाल के बारे में नहीं है और खालिस्तान की भावना बनी रहेगी। आप इसे दबा नहीं सकते।" अमृतपाल सिंह ने तूफान (लवप्रीत सिंह) की रिलीज को "पंथ (सिख धर्म) की जीत कहा है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications