Khagaraia Lok Sabha: लोकसभा चुनाव से पहले MP महबूब अली खगड़िया सीट से दे सकते हैं NDA को झटका

Khagaraia Lok Sabha Ground Report: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियों ने विभिन्न लोकसभा सीटों पर चुनावी मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड रिपोर्ट लेने बिहार के खगड़िया लोकसभा क्षेत्र पहुंची। लोगों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।

खगड़िया लोकसभा में चुनावी कवरेज के दौरान स्थानीय लोगों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। लोगों ने कहा कि चुनाव को लेकर देश में क्या माहौल है, इससे खगड़िया सीट पर समीकरण नहीं बदलने वाला है। गयाधर यादव ने कहा कि हमारे लोकसभा क्षेत्र में सांसद महबूब अली क़ैसर ही पार्टी है। उनके नाम पर ही मतदान होता है।

Khagaraia Lok Sabha: Before elections, MP Mehboob Ali May Join JDU and fight against NDA Bihar

अलौली प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि गयाधर यादव से जब यह सवाल किया गया कि इस बार सांसद महबूब अली कैसर को NDA की तरफ़ से टिकट नहीं मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सांसद ख़ुद में एक ब्रांड है। वह जिस पार्टी से चुनाव लड़ें, या फिर निर्दलीय लड़ें। जनता उन्हें ही अपना प्रतिनिधित्व चुनेगी।

Recommended Video

    Khagaria Lok Sabha: राम मंदिर निर्माण का श्रेय सिर्फ़ BJP को नहीं, आम जनता को भी जाता है

    सूत्रों की मानें तो इस बार INDIA गठबंधन की तरफ़ से जदयू के खाते में खगड़िया लोकसभा सीट जाने वाली है। सांसद महबूब अली क़ैसर टिकट कटने से पहले ही एनडीए गठबंधन को झटका दे सकते हैं। वह जजयू की टिकट पर चुनावी ताल ठोक सकते हैं।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि देश में चुनाव को लेकर क्या समीकरण बन रहे हैं। इससे हमारे लोकसभा क्षेत्र में कोई असर नहीं पड़ने वाला है। हम लोग अपने सांसद से बहुत ख़ुश हैं। पहले तो सांसद कैसा होता था, यह तक नहीं जानते थे। महबूब अली कैसर जबसे सांसद बने हैं, बच्चा बच्चा उन्हें जानता है।

    हम ग़रीब जनता को क्या चाहिए, बस यही की हमारी समस्या हल हो। अपनी परेशानी को सांसद के पास रखते हैं। काम भी हो जाता है। भाजपा तो सिर्फ धर्म के नाम पर सियासत कर रही है लेकिन हमारे सांसद उस गठबंधन के साथ होते हुए विकास की बात करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+