KFC ने रेसलर की जगह एक्ट्रेस प्रिया मलिक को टैग कर दी बधाई, एक्ट्रेस ने भी दिया कमाल का जवाब
मुंबई, जुलाई 26: देश की बेटी रेसलर प्रिया मलिक ने हंगरी के बूडापेस्ट में होने वाली विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया है। इसके बाद उनको बधाई के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों की भारी भीड़ लग गई हैं। ऐसे में प्रिया मलिक को बधाई देने में केएफसी इंडिया से एक बड़ी चूक हो गई, केएफसी ने अपने ट्वीट में रेसलर की जगह एक्ट्रेस प्रिया मलिक को टैग कर दिया, जिसके बाद अभिनेत्री ने इस पर केएफसी इंडिया की जमकर मौज ली।

एक्ट्रेस का रिएक्शन हो रहा वायरल
दरअसल, रेसलर प्रिया मलिक को बधाई देने के लिए केएफसी इंडिया से एक गलती हो गई। कंपनी ने अपने शुभकामना संदेश में महिला पहलवान की जगह एक्ट्रेस प्रिया मलिक को ट्वीट में टैग कर दिया, जिसके बाद केएफसी के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस ने जो रिएक्शन दिया। अब वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा कि वैसे घर पर जब भी पति से लड़ाई होती है तब भी गोल्ड मैं ही जीतती हूं। इसके साथ ही उन्होंने एक स्माइल इमोजी भी शेयर की।

'मैं सिर्फ सोना पहनती हूं और मेरे अंदर हमेशा भूख रहती है'
बता दें कि केएफसी इंडिया ने प्रिया मलिक को शुभकामना देते हुए लिखा था कि हंगरी में सोना हमें उत्सव के लिए भूखा बना रहा है, हालांकि इस ट्वीट में उन्होंने एक्ट्रेस प्रिया मलिक को टैग कर दिया, जिसके बाद अभिनेत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मैं सिर्फ सोना पहनती हूं और मेरे अंदर हमेशा भूख रहती है...गलत टैग है। इस रीट्वीट के बाद केएफसी को यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू किया तो कंपनी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। एक्ट्रेस ने एक के बाद दो ट्वीट किए और जमकर मौज ली।

एक्ट्रेस ने ले ली केएफसी की मौज!
प्रिया ने अपने इसके बाद एक और ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि डियर ट्विटर, कुश्ती के जमाने में आप कविता वाली Priya Malik ढूंढ चुके हैं! वहीं इसके अलावा एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वैसे घर पर भी जब भी पति से लड़ाई होती है, तो गोल्ड में ही जीतती हूं। आपको बता दें कि73 किग्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में प्रिया ने केस्निया पटापोविच को 5-0 से हराकर बुडापेस्ट में खिताब अपने नाम किया है।
Vaise ghar par jab bhi pati se ladaai hoti hai tab bhi gold main hee jeetti hoon 😁
— Priya Malik (@PriyaSometimes) July 25, 2021












Click it and Unblock the Notifications