हमारे पास PM मोदी, सपा-बसपा-कांग्रेस मिल भी जाएं... तो भी जीतेगी भाजपा: केशव प्रसाद मौर्य का दावा

इलाहाबाद। साल 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए सभी दलों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी को हराने के लिए सारे धुर विरोधी एक-एक करके साथ आ रहे हैं, ऐसे में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुनाव के मद्देनजर एक बड़ा बयान दिया है कि भाजपा के पास पीएम मोदी के रूप में वो बड़ा चेहरा है, जिनकी गिनती विश्व के शक्तिशाली नेता के रूप में होती हैं इसलिए सपा-बसपा और कांग्रेस एक साथ मिल भी जाएं तो भी साल 2019 में भाजपा के विजयरथ को रोक नहीं पाएंगे।

सपा बसपा और कांग्रेस मिल भी जाएं तो...

सपा बसपा और कांग्रेस मिल भी जाएं तो...

सोमवार को इलाहाबाद में आयोजित भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2019 के लोकसभा का बिगुल आज से बज गया है, हमारा लक्ष्य 2014 से बड़ी विजय 2019 में हासिल करने का है।

 अच्छा काम देखकर जनता एक बार फिर भाजपा को मौका देगी

अच्छा काम देखकर जनता एक बार फिर भाजपा को मौका देगी

आज हमारी बैठक में खास रणनीति बनी है, जिसके तहत हम जनता के बीच जाएंगे और उनकी सेवा में खुद को समर्पित कर देंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि अच्छा काम देखकर जनता एक बार फिर भाजपा को मौका देगी, भाजपा को किसी से चुनौती नहीं है।

'ये गठबंधन नहीं ठगबंधन है'

'ये गठबंधन नहीं ठगबंधन है'

सपा- बसपा और कांग्रेस प्रदेश व देश का माहौल बिगाड़ने का काम करती हैं, जबकि भाजपा ने सरकार में आने के बाद प्रदेश के विकास को तेज करने का कार्य किया है। केन्द्र के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से प्रदेश के विकास में काफी तेजी आयी है इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि साल 2019 में भी भाजपा की ही विजय पताका लहराएगी।

सपा- बसपा-कांग्रेस केवल देश का माहौल बिगाड़ती हैं

सपा- बसपा-कांग्रेस केवल देश का माहौल बिगाड़ती हैं

सपा-बसपा-कांग्रेस केवल देश का माहौल बिगाड़ने का काम करती हैं, जबकि भाजपा ने सरकार में आने के बाद प्रदेश के विकास को तेज करने का कार्य किया है। केन्द्र के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से प्रदेश के विकास में काफी तेजी आयी है इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि साल 2019 में भी भाजपा ही विजय पताका फहराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+