क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

राहुल गांधी ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बदला

Google Oneindia News

नई दिल्ली।आगामी चुनावों को देखते हुए राहुल गांधी ने यूपी में पार्टी से युवाओं को जोड़ने और जनाधार बढ़ाने के लिए कई अहम बदलाव किया है। शुक्रवार को कांग्रेस के यूथ विंग ने एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। काफी गहन सोचविचार के बाबद कांग्रेस हाईकामन ने इंडियन यूथ कांग्रेस की कमान यूपी के देवरिया के रहने वाले केशव चंद यादव को सौंपी। गिद्दड़बाहा से कांग्रेसी विधायक और आल इंडिया यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट पद से अमरिन्दर सिंह बारर को हटाकर केशव चन्द यादव को आई.वाई.सी. का नया प्रेंसिडेंट नियुक्त किया गया है।

केशव

इस संबंध में कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने नई नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा शिमोगा जिले के श्रीनिवास बीवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि भारतीय युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव चंद्र यादव भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस एवं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय महासचिव के पद पर रह चुके है। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री एन.डी. तिवारी भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे है।

वर्तमान में लम्बे समय के पश्चात नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्वान्चल से आने वाले केशव चंद्र यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

English summary
Keshav Chand Yadav as the new National President of the Indian Youth Congress
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X