स्नैक्स बार से सड़ा हुआ चिकन Shawarma खाने से छात्रा की मौत, 30 हुए बीमार

कासरगोड, 02 मई : केरल के कासरगोड जिले के चेरुवथुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक स्नैक्स बार से कथित रूप से सड़ा हुआ shawarma खाने से एक 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य बीमार हो गए।

devanand

मृतक की पहचान कन्नूर जिले के करिवल्लूर-पेरालम ग्राम पंचायत के ईवी प्रसन्ना के इकलौते बच्चे के रूप में हुई है। पेरलाम वार्ड के सदस्य पीवी रमेश ने कहा कि उनके बीमार पिता नारायणन का पांच महीने पहले निधन हो गया था। उसके बाद मां-बेटी चेरुवथुर पंचायत के मेल-मतलयी में प्रसन्ना की बड़ी बहन के घर चली गई थीं।

करिवल्लूर में एवी स्मारका सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा पूरी करने के बाद, देवानंद चेरुवथुर में कक्षा 12 में एडमीशन लेने की प्‍लानिंग कर रही थी लेकिन सड़ा हुई खाद्य सामग्री खाने से असमय मौत हो गई।

चंदेरा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा .छात्रा देवानंद की मौत के बाद, चंदेरा पुलिस ने आइडियल कूल बार और फूड पॉइंट को सील कर दिया, और उसके दो कर्मचारियों, संदेश राय और एनेक्स एम को हिरासत में ले लिया। स्नैक बार का मालिक, जिसकी पहचान अहमद के रूप में हुई है, छिप गया है,

तीनों पर गैर इरादतन हत्या (आईपीसी की धारा 304), गैर इरादतन हत्या का प्रयास (आईपीसी की धारा 308), मिलावटी भोजन बेचने (आईपीसी की धारा 272), धारा 34 के साथ पढ़े जाने के आरोप लगाए गए हैं।

जिला चिकित्सा अधिकारी ए वी रामदास ने कहा कि जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए सभी 31 मरीजों ने कहा कि उन्होंने 29 या 30 अप्रैल को चिकन शावरमा खाया था। उनमें से ज्यादातर 10 वर्ष की आयु के थे। 15 साल तक के बच्‍चे भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+