Keralam Exit Poll: केरलम में तख्ता पलट? पिनरई विजयन की विदाई तय, इस एग्जिट पोल ने दी इतनी सीटें
Keralam Exit Poll: केरलम की राजनीति एक बार फिर दिलचस्प मोड़ पर आ खड़ी हुई है। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद केरलम विधानसभा चुनाव के पहले एग्जिट पोल अनुमान जारी हो गए हैं। Peoples Pulse के ताजा अनुमानों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को बढ़त दिखाते हुए 10 बाद सत्ता में वापसी का अनुमान लगाया है। वहीं इन अनुमानों के अनुसार, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को तगड़ा झटका लग सकता है
बता दें केरलम की सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जिसमें लगभग 78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और 4 मई को वोटों की काउंटिंग के बाद चुनाव परिणाम चुनाव आयोग घोषित करेगा लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे केरलम में सत्तारूढ़ एलडीएफ के लिए किसी झटके से कम नहीं हैं।

केरलम में किसे मिल रही कितनी सीटें?
पीपल्स पल्स के अनुमानों के मुताबिक, यूडीएफ को 75-85 सीटें जबकि सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को 55-65 सीटें मिलने की संभावना है।

एग्जिट पोल के नतीजे 29 अप्रैल को शाम 6:30 बजे के बाद ही सार्वजनिक हुए। ये शुरुआती अनुमान 4 मई को होने वाली आधिकारिक वोटों की काउटिंग से पहले संभावित चुनावी नतीजों का संकेत देते हैं, जिनमें सीटों की संख्या, वोट शेयर और क्षेत्रीय रुझान शामिल होते हैं।
केरलम में एलडीएफ और यूडीएफ के बीच मुकाबला
केरल में मुख्य मुकाबला एलडीएफ और यूडीएफ के बीच ही बना हुआ है। हालांकि, भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए राज्य में अपनी उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। मध्य और उत्तरी केरल की कई सीटें प्रमुख चुनावी रणभूमि मानी गईं, जहाँ कड़ा मुकाबला देखा गया।
यहां एलडीएफ लगातार दूसरे कार्यकाल की उम्मीद कर रहा है, वहीं यूडीएफ सत्ता में लौटने का लक्ष्य बना रहा है। एनडीए, राज्य की राजनीति में अपने ऐतिहासिक रूप से छोटे कद के बावजूद, वोट शेयर में सुधार और द्विपक्षीय मुकाबले को चुनौती देने की उम्मीद है।













Click it and Unblock the Notifications