केरल: गाली देने से नाराज मां ने कर दी 15 साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या
Recommended Video

कोल्लम। केरल के कोल्लम जिले में एक महिला को अपने 15 साल के बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने अपने बेटे की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि बेटे ने उससे कुछ अपशब्द कह दिए थे। इस बात से नाराज महिला ने शॉल से गला दबाकर बेटे की हत्या कर दी। महिला का नाम जयामोल है। वह मानसिक रूप से अस्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने महिला को गुरुवार को गिरफ्तार किया। महिला ने पुलिस को बताया कि, बेटे जीतू जोब ने उसे कुछ अपशब्द कहा जिसके बाद वह क्रोधित हो गयी। पहले वह उसे धक्का मारकर किचन में ले गई। इसके बाद उसने उसकी शाल के गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए बेटे के शव को जला दिया।
इसके बाद महिला ने पुलिस स्टेशन में पति के साथ जाकर बेटे के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस को तीन दिन बाद महिला के घर से कुछ दूरी पर एक रबर के बाग ने जीतू की जली हुई लाश बरामद हुई। महिला और उसके पति से जब पुलिस ने पूछतात शुरू की तो उसकी बातों में काफी विरोधाभास नजर आ रहे थे। पुलिस ने जब इस मामले को लेकर गहन पड़ताल की तो कई सवालों के वह जवाब नहीं दे पाई।
वहीं महिला से जब पुलिस ने हाथ जलने को लेकर सवाल किए तो वह उसका भी संतुष्टिपूर्ण उत्तर नहीं दे पाई। जयामोल के पति जोब वी जॉन ने बताया कि उनकी पत्नी की मानसिक हालत अस्थिक है। वह बात-बात काफी उत्तेजित हो जाती हैं। इसकी के चलते उस दिन जब उनके बेटे ने मां को कुछ अपशब्द कहे तो वह आपे से बाहर हो गई और बेटे की हत्या कर दी। कोल्लम पुलिस कमिश्नर डॉ. ए श्रीनिवास ने बताया कि 14 साल के जीतू जोब की हत्या के बाद उसकी लाश को खींचकर घर के पीछे ले गयी। जहां पर उसने शव को जला दिया।












Click it and Unblock the Notifications