अमित शाह के बयान पर बोले केरल सीएम विजयन- हम बिल्कुल लागू नहीं करेंगे नागरिकता कानून
अमित शाह के बयान पर बोले केरल सीएम विजयन, हम बिल्कुल लागू नहीं करेंगे नागरिकता कानून
नई दिल्ली। केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा है कि नागरिकता कानून (सीएए) को उनकी सरकार राज्य में लागू नहीं करेगी। शनिवार को उन्होंने कहा कि हमने पहले भी इस पर अपना रुख साफ कर दिया था और एक बार फिर कह रहे हैं कि सीएए केरल में लागू नहीं होगा। अमित शाह के पश्चिम बंगाल में सीएए को लेकर दिए बयान के बाद केरल के सीएम का ये बयान आया है।

केरल सीएम ने शनिवार को कहा, कुछ लोगों ने नागरिकता कानून के बारे में बात करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री कह रहे हैं कि टीकाकरण खत्म होने के बाद सीएए को जमीन पर उतारने का काम शुरू किया जाएगा। हम पहले ही साफ कर चुके हैं कि केरल में सीएए लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का इस पर स्पष्ट रुख है।
क्या कहा है अमित शाह ने?
केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के नेता अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एक रैली में कहा है कि कोरोना वैक्सीन जब देश में सबको मिल जाएगी तो उसके बाद नागरिकत कानून को जमीन पर उतारा जाएगा। शाह ने कहा, केंद्र की मोदी सरकार पड़ोसी देशों के धार्मिक अल्पसंख्यकों का ध्यान रखते हुए नागरिकता कानून लाई थी। मैं बताना चाहता हूं कि जैसे ही कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया समाप्त होगी, सीएए के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने लगातार सीएए का विरोध किया है। वो कहती हैं कि वह इसे कभी पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगी लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं कि शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी। मतुआ समुदाय को संबोधित करते हुए शाह ने ये कहा। मतुआ समुदाय वो हिन्दू शरणार्थी हैं, जो बांग्लादेश से आकर यहां बसे हैं।
पश्चिम बंगाल में बोले अमित शाह, कोरोना टीकाकरण खत्म होते ही शुरू होगा सीएए पर काम












Click it and Unblock the Notifications