Kerala landslide: वायनाड में भारी भूस्खलन , चारों ओर तबाही, ट्रेनें रोकी गईं, जानिए अब तक के बड़े अपडेट

Kerala landslide in Wayanad district: भारी बारिश की वजह से केरल के वायनाड जिले में भारी भूस्खलन हुआ है जिसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है और अभी तक कई लोग मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने का काम तेजी से जारी है।

राहत और बचाव कार्य के लिए सेना भी पहुंच गई है। पीएम मोदी ने केरल के सीएम विजयन से बात की है।

Kerala landslide

तो वहीं इस भूस्खलन की वजह आस-पास के क्षेत्र प्रभावित हैं। कई जगहों पर पटरियों पर पानी भर गय़ा है इसकी वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

जिन ट्रेनों को रोका गया है उनके नाम निम्नलिखित हैं...

  • ट्रेन संख्या 16305 एर्नाकुलम - कन्नूर इंटरसिटी एक्सप्रेस को त्रिशूर में ही रोका गया।
  • ट्रेन संख्या 16791 तिरुनेलवेली - पलक्कड़ पलारुवी एक्सप्रेस को अलुवा में रोका गया।
  • ट्रेन संख्या 16302 तिरुवनंतपुरम - शोरानूर वेनाड एक्सप्रेस को चालक्कुडी में ही रोका गया।

इन जगहों पर भी हुआ है नुकसान

  • इडुक्की जिला इस बार भी भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां कई मकान ध्वस्त हो गए हैं और सड़कों पर मलबा जमा हो गया है, जिससे यातायात बाधित हो गया है।
  • कोट्टायम और वायनाड जिलों में भी भूस्खलन की घटनाएँ सामने आई हैं। कई गांवों में लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए हैं और राहत शिविरों की स्थापना की गई है।
  • राज्य सरकार और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों द्वारा लगातार बचाव और राहत कार्य जारी हैं। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर और नावों का उपयोग किया जा रहा है।
  • भूस्खलन के कारण कई प्रमुख सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। सरकार ने तुरंत सड़कों की मरम्मत और साफ-सफाई के आदेश दिए हैं ताकि यातायात को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।

रेड अलर्ट जारी

उत्तरी केरल, वायनाड, कन्नूर, कोझिकोड समेत 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आपातकालीन सेवाओं के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

हमें अस्पतालों में 24 शव मिले हैं:मंत्री वीना जॉर्ज

वायनाड में भारी बारिश और भूस्खलन पर केरल की मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, "हम लोगों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हमें अस्पतालों में 24 शव मिले हैं। करीब 70 लोग घायल भी हैं। हमने घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित किया है। एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें वहां मौजूद हैं, नौसेना की एक टीम भी जल्द ही वहां पहुंचेगी। इलाके में एक पुल भी बह गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+