'BJP-RSS नहीं समझते कि परिवार क्या होता है', केरल के वायनाड में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल के वायनाड अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने मणिपुर मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद पहली बार शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल के वायनाड अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। यहां संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा(UDF) के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नहीं समझते कि परिवार क्या होता है। वे यह नहीं समझते कि जितना अधिक वे आपको और मुझे अलग करने की कोशिश करेंगे, हम उतने ही करीब आएंगे।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वे (बीजेपी और आरएसएस) सोचते हैं कि अगर हम राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करते हैं, वायनाड के साथ उनका रिश्ता टूट जाएगा। अगर आप राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करते हैं, तो वायनाड के साथ उनका रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा। मणिपुर को लेकर क्या बोले राहुल?

Rahul Gandhi
वहीं, राहुल गांधी ने मणिपुर मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कहा कि मैं कुछ समय पहले मणिपुर गया था। मैं 19 साल से राजनीति में हूं और मैंने कभी भी मणिपुर में जो अनुभव किया, वह अनुभव नहीं किया। आगे राहुल ने यह भी कहा कि मणिपुर पर पीएम मोदी ने संसद में सिर्फ दो मिनट बात की। वो राष्ट्रवादी नहीं है।

सवालिया अंदाज में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने(पीएम) संसद में भारत माता की हत्या के बारे में सिर्फ दो मिनट बात की। उन्होंने भारत के विचारों का अनादर किया है। वो वहां एक बार भी क्यों नहीं गए? हिंसा रोकने की कोशिश क्यों नहीं की?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+