Kerala Janaraksha Yatra में बोले योगी- लोकतंत्र में हिंसा का स्थान नहीं
Recommended Video

कन्नूर। केरल में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के साथ रही हिंसा के विरोध में आज जनरक्षा यात्रा का दूसरा दिन है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ आज कन्नूर पहुंचे ।यह पद यात्रा 10 किलोमीटर की पदयात्रा किचेरी से कन्नूर तk 9 किलोमीटर की पैदल यात्रा की गई। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में मंगलवार को इस पद यात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा के दौरान आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंरत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है लेकिन केरल में राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं। यह यात्रा केरल, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में कम्युनिस्ट शासकों के लिए एक दर्पण है। राजनीतिक हत्याओं का अंत होना चाहिए। योगी ने सीताराम येचुरी के उस ट्वीट पर भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने केरल का अस्पताल दिखाने की बात कही थी।

यात्रा को 'जन रक्षा पदयात्रा' का नाम दिया गया है जो अगले 15 दिन तक चलेगी।इससे पहले सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि माकपा हत्या की राजनीति कर रही है। उनका दावा है कि वाम पार्टी हताशा का शिकार है और उसने पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकार प्रायोजित हिंसा शुरू कर दी है। बता दें कि इस 15 दिन की पदयात्रा के कार्यक्रम में हर दिन अलग अलग नेता शामिल होंगे। जिसमें स्मृति ईरानी,गिरिराज सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, अनंत कुमार और राजवर्धन सिंह राठौर, वीके सिंह का नाम प्रमुख है।
जावड़ेकर का दावा है कि अभी तक 120 लोगों की हत्या की जा चुकी है, उसमें से 84 हत्याएं राज्य के सीएम मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के गृह नगर पयान्नूर में हुई है। भाजपा की यह जनसुरक्षा यात्रा 16 अक्टूबर तक चलेगी।वहीं मंगलवार को शाह ने कहा कि जब-जब केरल में कम्युनिस्ट गठबंधन की सरकार आती है, तब-तब यहां भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं पर हमले होते हैं। उन्होंने कहा था कि अब तक केरल में 120 से ज्यादा बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। मुख्यमंत्री विजयन इसके लिए सीधे जिम्मेदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications