Kerala Train Fire Row: चलती ट्रेन में 3 लोगों को जिंदा जलाने वाला आरोपी सैफी गिरफ्तार, जानिए कौन है वो?
Kerala Train Fire Row: आरोपी शाहरुख सैफी दिल्ली के शाहीन बाग का रहने वाला है, वो कई दिनों से लापता था उसके घरवाले उसे खोज रहे थे।

Kerala Train Fire Row: केरल के कोझिकोड जिले में चलती ट्रेन में ज्वलंत पदार्थ डालकर 3 यात्रियों को कथित रूप से जलाने के मामले में आरोपी शाहरुख सैफी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल इंटेलिजेंस और महाराष्ट्र एटीएस की एक संयुक्त टीम ने उसे रत्नागिरी रेलवे स्टेशन से अरेस्ट किया है। गिरफ्तार करने के बाद अब सैफी को महाराष्ट्र पुलिस केरल पुलिस को सौंपने वाली है और वो जल्द ही केरल लाया जाएगा।
मृतकों में दो साल की बच्ची भी शामिल थी
आपको बता दें कि सैफी पर आरोप है कि उसने लप्पुजा-कन्नूर मेन एग्जेक्युटिव एक्सप्रेस ट्रेन में रात 10 बजे के करीब सोते यात्रियों पर ज्वलनशील तरल डालकर आग लगा दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन तीन लोगों की मौत हुई थी उसमें दो साल की बच्ची भी शामिल थी।
दिल्ली से गायब था सैफी
आरोपी सैफी के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है कि वो दिल्ली के शाहीन बाग का रहने वाला है। वो पिछले कई दिनों से घर से लापता था। 31 मार्च को उसके पिता ने दिल्ली के शाहीन बाग पुलिस स्टेशन पर उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई। केरल ट्रेन में हुई घटना के बाद पुलिस के हाथ कुछ मोबाइल नंबर लगे थे, जिसमें एक पर उसे थोड़ा संदेह हुआ, जांच करने पर वो नंबर शाहीन निवासी का निकला, जिसके बाद केरल पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा और फिर शाहरुख सैफी की पहचान सामने आई। इसके बाद पुलिस ने इस नंबर को ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन रत्नागिरी स्टेशन पाई गई,, जिसके बाद पुलिस ने महाराष्ट्र की पुलिस से संपर्क करके सैफी को गिरफ्तार किया।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की महाराष्ट्र पुलिस की तारीफ
आरोपी शाहरुख सैफी को अरेस्ट करने पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाराष्ट्र सरकार, महाराष्ट्र पुलिस और NIA की तारीफ की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले व्यक्ति को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में पकड़ा गया है इसके लिए महाराष्ट्र सरकार, महाराष्ट्र पुलिस और NIA को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बड़ी तेजी से काम करते हुए आरोपी को पकड़ा है।'












Click it and Unblock the Notifications