स्कूल टूर पर गए स्टूडेंट के बैग में टीचरों ने छिपाई शराब की बोतल, जांच के आदेश
तिरूअनंतपुरम। केरल के एक सरकारी स्कूल के तीन टीचर जांच के घेरे में हैं। उनपर स्कूल के छात्र के बैग में शराब की बोतल छिपाने का अरोप है। जानकारी के मुताबिक कोझिकोड के एक सरकारी स्कूल के छात्र घूमने के लिए कन्नूर स्थित विस्मय पार्क गए थे। आरोप है कि वहीं से लौटते वक्त तीनो टीचरों ने स्टूडेंट के बैग में शराब की बोतल छिपाई थी। शिक्षा विभाग की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक कक्षा 7वीं के 52 छात्र घूमने के लिए गए थे।

कोझिकोड के एक आला अधिकारी ने पीके सुरेश ने बताया कि रूटीन चेकअप के दौरान बैग से बोतल बरामद हुए।आबकारी अधिकारी ने बताया कि बच्चों का समूह जब बस से वापस लौट रहा था उसी वक्त चेकिंग के दौरान बैग से बातलें पकड़ी गईं। चुकि शराब की मात्रा अधिक नहीं थी इसलिए तीनों टीचरों को कोई कानूनी कार्रवाई झेलना नहीं पड़ा। अधिकारी ने बताया कि टीचरों के खिलाफ किसी भी तरह का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि इस संबंध में शिक्षा विभाग और स्कूल प्रशासन से इस बात की शिकायत कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications