केरल में पकड़े गए संदिग्ध नाव में था विस्फोटक और ड्रग्स
नयी दिल्ली। दो दिन पहले केरल में पकड़ी गई संदिग्ध बोट भारी मात्रा में विस्फोटक और ड्रग्स से भरी हुई थी। कोस्ट गार्ड द्वारा कपड़े गए इस बोट को राज्य सरकार ने जांच के लिएएनआईए के हवाले कर दिया था।

एनआईए की रिपोर्ट से पहले हिंदी चैनल आजतक ने खुलासा किया है कि संदिग्ध नाव में बड़ी मात्रा में विस्फोटक के साथ- साथ नशीले पदार्थ की खेप मौजूद थी। नाव को कोस्ट गार्ड द्वारा कब्जे में लिए जाने से पहले ही इसे नाव में सवार लोगों ने समुद्र में फेंक दिया। वहीं एनाईए की जांच रिपोर्ट के मुताबिक बोट से एक थुराया कम्युनिकेशन सिस्टम, कई मोबाइल सेट और पाकिस्तानी आईडी कार्ड मिलें हैं।
रिपोर्ट में कहा गया कि यह संदिग्ध बोट लगातार कराची के सम्पर्क में थी। गौरतलब है कि इससे पहेल कोस्ट गार्ड ने पोरबंदर में एक संदिग्ध बोट पकड़ी, जिसमें 600 करोड़ रुपये की हिरोइन जब्त की गई।












Click it and Unblock the Notifications