केरल सरकार ने RSS की शाखाओं पर बैन लगाने का दिया प्रस्ताव

तिरुवनंतपुरम। केरल की सीपीआई (एम) नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने राज्य के कानून मंत्रालय से राय मांगी है कि किस तरह से ऐसा कानून लाया जाए जिससे कि मंदिरों में लगने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शाखाओं पर पाबंदी लग सके।

rss

सरकार के इस कदम से राज्य के साथ-साथ देश भर में तनाव बढ़ सकता है।

सरकार ने कहा आ रही है शिकायत

राज्य के मंदिर मामलों के मंत्री कदकमपल्ली ने कहा कि उनके पास यह शिकायत आ रही है कि मंदिर परिसर हथियार और प्रशिक्षण देने के लिए प्रयोग में लाए जा रहे हैं। इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।

इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि सरकार के इस कदम का भाजपा कड़ा विरोध करेगी। मंदिरों में शाखाओं पर पाबंदी लगाने में वो सफल नहीं हो पाएंगे।

भाजपा नेता कुम्मानम राकासेकरन ने कहा कि सरकार का यह कदम उसकी असुरक्षा को प्रदर्शित कर रहा है।

भाजपा ने कहा

कहा गया कि सीपीआई( एम) के नेतृत्व वाली इस सरकार यह समझती है कि भाजपा उनके लिए भय है।

सरकार इसलिए डर रही है कि उन्हें ऐसा लग रहा है भाजपा हिन्दू वोटों में अपनी पैठ बनाने में सफल हो जाएगी। इसलिए सरकार यह बैन लगा रही है।

बकवास हैं शिकायतें- संघ

वहीं सरकार का कहना है कि उसे संघ के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं हालांकि संघ ने इन शिकायतों को बकवास करार दिया है।

संघ की ओर से कहा गया है कि यह सब महज आरोप है। सरकार को मंदिरों में शाखाओं को बैन करने से पहले कानूनी राय लेनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+