सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश के बाद शुद्धिकरण के लिए पुजारियों ने बंद किया मंदिर

नई दिल्ली। केरल के सबरीमाला मंदिर को शुद्धिकरण के लिए बंद कर दिया गया है। पुजारियों ने शुद्धिकरण के लिए मंदिर को बंद कर दिया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज पहली बार 40 साल की दो महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश किया था और पूजा करने के बाद वे वापस आई थीं। दो महिलाएं बिंदू और कनकदुर्गा ने सबरीमाला मंदिर में सुबह 3.45 बजे प्रवेश किया था।

keralas Sabarimala Temple shut for purification rituals

मंदिर में प्रवेश करने वाली दोनों महिलाओं की उम्र 40 साल के करीब बताई जा रही है। सैकड़ों साल पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए बिंदू और कनकदुर्गा मंदिर में दाखिल होने में सफल रहीं। दोनों महिलाओं ने करीब आधी रात में मंदिर की ओर चढ़ाई शुरू की और 3.45 बजे मंदिर में दाखिल हो गईं। इसके बाद भगवान अय्यपा के दर्शन किया और दोनों वापस लौट गईं।

सबरीमाला में 10 से 50 साल की महिलाओं की एंट्री पर बैन को सुप्रीम कोर्ट ने खत्म कर दिया था लेकिन फिर भी कई संगठनों द्वारा सबरीमाला मंदिर में हर आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश पर विरोध जारी था। इस विरोध के बाद मंगलवार को महिलाओं ने एकजुट होकर 620 किमी लंबी महिला वॉल बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+