बाढ़ और बारिश से केरल में कोहराम, 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी
इडुक्की। केरल में भारी बारिश के बाद बाढ़ के कारण राज्य में हालात बहुत ही खराब हैं। केरल में बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है और इस कारण अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, केरल में 54000 से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि पिछले 50 सालों में ऐसी तबाही नहीं आई। सेना, एयरफोर्स और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
ये भी पढ़ें: केरल: 50 साल में पहली बार आई ऐसी भीषण तबाही, अब तक 29 लोगों की मौत, 54,000 से ज्यादा लोग बेघर

केरल में बाढ़ के कारण हालात और भी बदतर होते जा रहे हैं। केरल के वायानाड़ और इडुक्की में 14 अगस्त तक रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि 15 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही, कन्नुर में भी 13 अगस्त तक रेड अलर्ट और 15 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 12 अगस्त तक एर्नाकुलम, पलक्कड़, मलप्पुरम, कालीकट में रेड अलर्ट जारी है, जबकि 14 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट किया गया है।
केंद्रीय मंत्री अलफोंस ने केरल के हालात पर बात करते हुए कहा कि राज्य के 14 में से 11 जिले पानी में डूबे हैं। पिछले तीन दिनों से सेना और NDRF अपना काम कर रही हैं। वहीं, राज्य की हर प्रकार से मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि केरल के हालात को लेकर पीएम मोदी ने सीएम विजयन से बात की है। इसके पहले आज सीएम विजयन ने नेता विपक्ष के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और मुआवजे का ऐलान भी किया।
ये भी पढ़ें: केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से मची तबाही, पीएम मोदी ने लिया हालातों का जायजा












Click it and Unblock the Notifications