Kerala ragging: 'प्राइवेट पार्ट में बांधे डंबल', दिल दहला देगी केरल में रैगिंग की ये प्रताड़ना
Kerala ragging: केरल से रैगिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे। दरअसल, यहां पांच सीनियर छात्रों ने तीन जूनियर्स छात्रों तो पहले तो कपड़े उतारे। फिर उनके प्राइवेट पार्ट पर डंबल (भारी वजन) लटका दिया। इस दौरान पीड़ित छात्र दर्द से तड़पने लगे और रहम की भीख मांगने लगे।
लेकिन, सीनियर छात्र फिर भी नहीं मानें और उन्हें प्रताड़ित करना जारी रख। जैसे उनके सिर पर वहशत सवार थी। वहीं, अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नर्सिंग कॉलेज के पांच छात्रों को अपने जूनियर छात्रों की बेरहमी से रैगिंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताते कि रैगिंग का यह मामला केरल के कोट्टायम जिले का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों पीड़ित कोट्टायम जिले के सरकारी नर्सिंग कॉलेज में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट हैं और तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं। पीड़ित छात्रों द्वारा गांधीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद रैगिंग का यह मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सरकारी नर्सिंग कॉलेज के तीसरे वर्ष के पांच छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस गिरफ्त में आए छात्रों की पहचान सैमुअल जॉनसन, एनएस जीवा, केपी राहुल राज, सी रिजिल जीथ और विवेक एनपी के रूप में हुई है। पीड़ित छात्रों ने पुलिस को बताया था कि पांचों सीनियर छात्रों ने पहले तो उनके कपड़े उतारे। फिर उनके प्राइवेट पार्ट पर डंबल (भारी वजन) लटका दिया। उनकी इस हरकत से पीड़ित छात्र दर्द से तड़पने लगे।
रहम की भीख मांगने लगे, लेकिन उनके सीनियर छात्र नहीं मानें और कंपास और नुकीली वस्तुओं से भी छात्रों को घायल किया। इसके बाद जख्म पर लोशन लगाया। ताकि दर्द और बढ़े। जब पीड़ित दर्द से चिल्लाने लगे, तो उनके मुंह में भी लोशन डाल दिया। बड़ी मुश्किल से पीड़ित छात्र वहां से निकल पाए। वहीं, उनकी हालत देखकर दूसरे सभी छात्र सहम गए।
रैगिंग का वीडियो भी बनाया
खबर के मुताबिक, सीनियर्स ने पीड़ितों को नग्न करके उनकी रैगिंग का वीडियो भी बनाया। इसके साथ ही धमकी दी कि अगर उन्होंने इसकी रिपोर्ट करने की हिम्मत की तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि सीनियर्स उनसे शराब खरीदने के लिए पैसे वसूलते थे। जो लोग ऐसा करने से मना करते थे, उन्हें पीटा जाता था।
कॉलेज ने किया छात्रों को सस्पेंड
वहीं, रैगिंग का मामला सामने आने के बाद कॉलेज ने इस शर्मनाक वारदात से जुड़े सभी पांच आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया। साथ ही, इस मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने फौरन कार्रवाई शुरू कर दी और पांचों आरोपी छात्रों को पकड़ लिया। उन्हें एंटी-रैगिंग अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें: केरल हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला,जानिये वजह
कोर्ट ने भेजा दो दिन की पुलिस रिमांड पर
गांधीनगर पुलिस ने कोट्टायम सरकारी नर्सिंग कॉलेज में जूनियर छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में पांचों छात्रों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने सभी आरोपी छात्रों को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications