केरल: कोल्लम में नदी पर बना लोहे का पुल गिरा, 1 की मौत, 57 घायल
केरल: कोल्लम में नदीं पर बना लोहे का पुल गिरा, 1 की मौत, 57 घायल
कोल्लम। केरल के कोल्लम में नदी पर बना लोहे का एक पुराना पुल ढहने से बड़ा हादसा हो गया है। पुल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 57 से ज्यादा घायल हुए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य अभी जारी है। कोल्लम के छवारा में ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ये पुल काफी पुराना था और जर्जर हालत में पहुंच चुका था। इस पर वाहन तो नहीं चलते थे लेकिन पैदल मार्ग के रूप में बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे। सोमवार को जिस समय हादसा हुआ तब बड़ी तादाद में लोग पुल पर थे। पुल के टूटने के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचा रहा है।














Click it and Unblock the Notifications